फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor Kriti Sanon film Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya ending hints towards sequel with Janhvi Kapoor

TBMAUJ: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के सीक्वल का है इंतजार, क्या शाहिद के साथ जान्हवी आएंगी नजर!

Fri, 09 Feb 2024 07:58 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 09 Feb 2024 07:58 PM IST
सार


'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही दर्शकों में काफी उत्सुकता थी कि आखिर एक इंसान रोबोट के प्यार में कैसे गिरफ्तार हो सकता है। आखिर कैसी होगी एक इंसान और रोबोट की प्रेम कहानी। आज इन सभी सवालों के जवाब दर्शकों को मिल रहे हैं। साथ ही साथ फिल्म के मेकर्स ने एक और खास सरप्राइज अपने फैंस को दिया है।

विज्ञापन
Shahid Kapoor Kriti Sanon film Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya ending hints towards sequel with Janhvi Kapoor
शाहिद कपूर और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' आज रिलीज हो गई है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। शाहिद और कृति की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है। रोबोट और इंसानी जज्बातों के इर्द-गिर्द बुनी गई इस फिल्म को देखने पहुंचे दर्शकों को मेकर्स ने एक खास सरप्राइज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी सरप्राइज के साथ फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन


दर्शकों के लिए है सरप्राइज! 
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही दर्शकों में काफी उत्सुकता थी कि आखिर एक इंसान रोबोट के प्यार में कैसे गिरफ्तार हो सकता है। आखिर कैसी होगी एक इंसान और रोबोट की प्रेम कहानी। आज इन सभी सवालों के जवाब दर्शकों को मिल रहे हैं। साथ ही साथ फिल्म के मेकर्स ने एक और खास सरप्राइज अपने फैंस को दिया है। इस फिल्म में कृति सेनन के अलावा एक और अभिनेत्री हैं।  फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में जाह्नवी कपूर भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आईं हैं।  
विज्ञापन


TBMAUJ Day 01 Collection: गुल होगी बत्ती या रहेगा शाहिद का मीटर चालू, पहले दिन के कलेक्शन पर अटकी सबकी सांसें
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या जान्हवी आएंगी सीक्वल में नजर!
शाहिद और कृति की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' आज दर्शकों के सामने आ चुकी है। इस फिल्म में शाहिद और कृति के अलावा जान्हवी कपूर भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आईं हैं। वे फिल्म के अंत में शाहिद कपूर की सहयोगी बनकर आती हैं। इसके साथ ही फिल्म के अंत में 'द एंड' के बजाय 'टू बी कंटीन्यूड' लिखकर आता है। लोगों को लग रहा है कि अब निर्माता जान्हवी कपूर के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का सीक्वल ला सकते हैं। 

Kaagaz 2 Trailer: सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'कागज 2' का ट्रेलर रिलीज, मनोरंजन के बीच छिपा है खास संदेश

जाह्नवी कपूर का वर्क फ्रंट 
अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक उनकी डिमांड है। जान्हवी इन दिनों जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा वे आने वाले दिनों में फिल्म 'आरसी16' में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed