फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor Ishaan Khatter Kunal Kemmu enjoying biking trip in Europe shares photos

Shahid Kapoor: यूरोप ट्रिप पर बाइक राइडिंग का मजा लूट रहे शाहिद, इन सेलेब्स को भी कार से ज्यादा प्यारी हैं बाइक

Thu, 19 May 2022 05:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 May 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor Ishaan Khatter Kunal Kemmu enjoying biking trip in Europe shares photos
सलमान खान- शाहिद कपूर- जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे पर्दे पर अपने अभिनय के दम पर पहचाने जाते हैं। वह अक्सर यह कहते नजर आते हैं कि एक्टिंग उनका पहला प्यार है। मगर कहानी इतनी नहीं है। एक्टिंग और पर्दे की रंगीन दुनिया से अलग सभी सितारों के कुछ अलग क्रेजी शौक हैं। इनमें मोटरबाइक से प्यार की कहानी काफी दिलचस्प है। अक्सर सितारे भी आम लोगों की तरह बाइक पर घुमक्कड़ी करने निकल पड़ते हैं। इन दिनों अभिनेता शाहिद कपूर को आप देख सकते हैं, जो अपने भाई ईशान खट्टर और कुणाल खेमू के साथ यूरोप बाइक ट्रिप पर निकले हुए हैं। शाहिद कपूर के पास बाइक का अच्छा-खासा कलेक्शन है। उनके पास कई महंगी बाइक हैं, जिनमें क्लासिक हार्ले-डेविडसन फैट बॉय है, जिसमें एचडी स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आदि हैं। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू 310आर, स्पोर्टी यामाहा एमटी01, बीएमडब्ल्यू आर1250जीएस एडवेंचर है,  डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 स्पेशल बाइक भी शाहिद के कलेक्शन में शामिल हैं। शाहिद अक्सर सोशल मीडिया पर बाइक के साथ वाली तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं। शाहिद के अलावा और भी कई सितारे हैं जिन्हें महंगी गाड़ी से ज्यादा बाइक प्यारी हैं। आइए जानते हैं....

विज्ञापन

Shahid Kapoor Ishaan Khatter Kunal Kemmu enjoying biking trip in Europe shares photos
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

रफ्तार के शौकीन जॉन अब्राहम
बाइक के शौकीन अभिनेताओं की बात हो और जॉन अब्राहम का नाम न आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है। जॉन अब्राहम बाइक को लेकर बहुत क्रेजी हैं। उन्हें स्पोर्टी बाइक रखने का शौक है। जॉन अब्राहम के बाइक कलेक्शन में अविश्वसनीय कावासाकी निंजा जेडएक्स-14आर है। इसके अलावा सुजुकी हायाबुसा, डुकाटी पेनिगेल वी4, डुकाटी डियावेल, एमवी अगस्ता, यामाहा वीमैक्स के साथ यामाहा आर1 और विटेंज बाइक यामाहा आरडी350 समेत दुनियाभर की पॉपुलर बाइक्स का जखीरा उनके पास है। आप जॉन अब्राहम का बाइक कलेक्शन देख हैरान हो जाएंगे। उनका बाइक गैराज काफी खास है, जिसे देखकर आप कह उठेंगे पर्दे पर गंभीर दिखने वाले जॉन रियल लाइफ में रफ्तार के शौकीन हैं। कई फिल्म में पर्दे पर भी उनका बाइक प्रेम देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shahid Kapoor Ishaan Khatter Kunal Kemmu enjoying biking trip in Europe shares photos
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी बाइक का शौक
अपनी पहली ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से फैंस के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को टू व्हीलर वाहनों से बेहद लगाव है। लोग उन्हें मुंबई की सड़कों पर अक्सर हार्ले डेविडसन फैट बॉब की सवारी करते हुए देख सकते हैं। एक बार उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए भी यह पैंतरा आजमाया था। क्रेजी बाइक के अलावा कुछ महंगी एसयूवी भी उनके डेली ड्राइव कलेक्शन में शामिल हैं।

विज्ञापन

Shahid Kapoor Ishaan Khatter Kunal Kemmu enjoying biking trip in Europe shares photos
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

भाईजान के पास है बाइक का जखीरा 
बॉलीवुड के भाईजान अभिनेता सलमान खान भी बाइक लवर हैं। उनके पास बाइक के ऐसे मॉडल हैं, जिनसे बाकी सितारों को शायद ईर्ष्या होने लगे। ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारों के अलावा उनका सुजुकी कलेक्शन काफी अच्छा-खासा है। बता दें कि वह सुजुकी हयाते के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्हें दुनिया की सबसे शानदार बाइक गिफ्ट में मिली हुई हैं। इनमें सुजुकी जीएसएक्स-आर1000 जेड, सुजुकी हायाबुसा सुपरबाइक भी शामिल हैं। उनके पास ब्लू इंट्रूडर एम1800आर और यामाहा आर1 भी हैं, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी के भी कूल लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

Shahid Kapoor Ishaan Khatter Kunal Kemmu enjoying biking trip in Europe shares photos
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बेहद आकर्षक है रणबीर का बाइक कलेक्शन
बॉलीवुड के स्टाइलिश अभिनेता रणबीर कपूर का बाइक कलेक्शन उनकी कारों के कलेक्शन जितना ही आकर्षक है। उनके फैंस फिल्म 'रॉय' में उनके उस लुक के दीवाने हो गए थे, जिसमें वह हार्ले डेविडसन वी-रोड चलाते नजर आए। उनके पास एक क्लासिक हार्ले डेविडसन फैट बॉय है। उन्हें यह बाइक अभिनेता संजय दत्त ने दी थी। रणबीर कपूर खुद भी बाइक के शौकीन हैं और अक्सर अपने कलेक्शन को बढ़ाते रहते हैं।

Shahid Kapoor Ishaan Khatter Kunal Kemmu enjoying biking trip in Europe shares photos
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरबाइक के शौकीन हैं विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड में 'ओमकारा', 'साथिया', 'प्रिंस', 'ग्रैंड मस्ती' जैसी फिल्मों में एक्टिंग का दम दिखाने वाले विवेक ओबेरॉय को महंगी कारों के अलावा सुपरबाइक्स का काफी शौक है। फिल्म 'प्रिंस' में वह स्पोर्टी बाइक के साथ पर्दे पर स्टंट करते नजर आए। उनके पास एक शानदार पीली डुकाटी 1098 है, जिसे उन्होंने साल 2010 में रु. 45 लाख रुपये में खरीदा था। वह आज भी अपनी बाइक से मुंबई की सड़कों पर घूमना पसंद करते हैं।

Shahid Kapoor Ishaan Khatter Kunal Kemmu enjoying biking trip in Europe shares photos
शाहिद-ईशान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद फैंस के साथ साझा कर रहे तस्वीरें
बता दें कि अभिनेता शाहिद अपने भाई ईशान खट्टर और कुणाल खेमू के साथ यूरोप बाइक ट्रिप पर हैं। तीनों सितारे लगातार फैंस के साथ ट्रिप की तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed