फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor in love with new song akhiyaan gulaab form his movie Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya

TBMAUJ: शाहिद कपूर को लगा नया चस्का, अपनी ही फिल्म के गाने की धुन में खोए एक्टर लॉन्ग ड्राइव पर निकले

Sun, 21 Jan 2024 10:56 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 21 Jan 2024 10:56 AM IST
सार

शाहिद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म के दूसरे गाने के बारे जानकारी साझा की है, साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है कि वे किस गाने को इन दिनों लगातार सुन रहे हैं। 

विज्ञापन
Shahid Kapoor in love with new song akhiyaan gulaab form his movie Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
इन दिनों शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन दिखाई देंगी। पिछले दिनों इस फिल्म के पहले गाने  'लाल पीली अखियां' को रिलीज' किया गया था। दर्शकों को फिल्म का यह गाना काफी पसंद आ रहा है। अब शाहिद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म के दूसरे गाने के बारे जानकारी साझा की है, साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है कि वे किस गाने को इन दिनों लगातार सुन रहे हैं। 

लॉन्ग ड्राइव पर निकले अभिनेता 
शाहिद कपूर अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जाने जाते हैं। शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से खुद की कई सारी सेल्फी अपने फैंस के साथ साझा की है। अभिनेता कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। सफेद शर्ट और नए हेयरकट में शाहिद बेहद हैंडसम लग रहे हैं। अपने फोटो के कैप्शन में अभिनेता ने बताया है कि इन दिनों जब वे लॉन्ग ड्राइव पर निकलते हैं तब किस गाने को सुनना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर शाहिद का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


Alia Bhatt: सऊदी अरब में पुरस्कार से सम्मानित हुईं आलिया भट्ट, बोलीं- 'मैं फिल्मों की दीवानी हूं...'
विज्ञापन
विज्ञापन


 'अंखिया गुलाब' का चढ़ा सुरूर 
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के पहले गाने से शाहिद ने डांस फ्लोर पर आग लगा दिया था। दर्शक उस गाने की धुन के दीवाने हो चुके हैं। अब खुद अभिनेता ने बताया है कि वे इसी फिल्म के एक दूसरे गाने के सूरूर में डूबे हुए हैं। शाहिद इन दिनों 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ही एक और गाना 'अंखिया गुलाब' को लगातार लूप में सुन रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपना फोटो साझा करते हुए एक्टर ने इस बात की जानकरी दी है। इस गाने के लाइन्स और म्यूजिक काफी कैची हैं। 

Sushant Singh Rajput: निजी जिंदगी में भी काफी दिलचस्प और जिंदादिल इंसान थे सुशांत, हर वर्ग में थी फैन फॉलोइंग

कब होगी रिलीज 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अपने ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही दर्शकों में उत्साह जगा रही है। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी नई और दिलचस्प होगी। शाहिद कपूर भी इस फिल्म में रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। शाहिद ने खुद मीडिया से बातें करते हुए कहा था कि, 'वे कोई रोमांटिक फिल्म करना चाहते थे क्योंकि उनकी पिछली कई फिल्में बेहद सीरियस किस्म की थीं।' 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी 2024 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कृति-शाहिद स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि लोगों को शाहिद का यह रोमांटिक अंदाज कितना पसंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed