फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor Father And Actor Pankaj Kapur Birthday Celebrations With family Daughter Share Unseen Pictures

शाहिद कपूर और परिवार ने मनाया पंकज कपूर का जन्मदिन, बेटी ने साझा की अनदेखी तस्वीरें; लिखा- ‘सबसे अच्छे पापा…

Sun, 31 May 2026 10:58 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 31 May 2026 10:58 AM IST
सार

Actor Pankaj Kapur Birthday Celebration: शाहिद कपूर के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर ने शनिवार को परिवार के साथ अपना 72वां जन्मदिन मनाया। बर्थ डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पंकज कपूर की बेटी ने साझा की हैं। यहां देखिए, पंकज कपूर के जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें। 

विज्ञापन
Shahid Kapoor Father And Actor Pankaj Kapur Birthday Celebrations With family Daughter Share Unseen Pictures
पंकज कपूर ने परिवार के साथ मनाया अपना जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम@sanahkapur15

विस्तार

पंकज कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सना कपूर ने अपने पिता के जन्मदिन की तस्वीरें शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। साथ ही दिल को छू लेने वाला खास मैसेज भी लिखा है। इन तस्वीरों में पंकज कपूर का पूरा परिवार नजर आ रहा है। शाहिद कपूर और उनके बच्चे भी इन तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

सना ने पिता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं 
सना ने जो तस्वीर शेयर की हैं, उनमें पंकज कपूर अपनी पत्नी सुप्रिया पाठक और सना के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर भी अपने बच्चों के साथ इस जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए। सना ने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन लिखा, ‘कल का जश्न आज की एल्बम में कैद। दुनिया के सबसे बेहतरीन पापा को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।’ 

विज्ञापन


फैंस ने भी पंकज कपूर को जन्मदिन पर बधाई दी
सोशल मीडिया पर जब पंकज कपूर के जन्मदिन की तस्वीरें वायरल हुईं तो फैंस ने भी उन्हें बधाई दी। पंकज कपूर के निभाए चर्चित किरदारों को भी सोशल मीडिया यूजर्स ने याद किया। खासकर सीरियल 'करमचंद' में जासूस का उनका निभाया किरदार आज भी दर्शकों को याद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज कपूर ने टीवी 'ऑफिस ऑफिस', 'करमचंद' जैसे हिट सीरियल दिए। वहीं विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मकबूल' में दबंग अब्बाजी का किरदार भी निभाया, जो फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanah Kapur (@sanahkapur15)


 

Shahid Kapoor Father And Actor Pankaj Kapur Birthday Celebrations With family Daughter Share Unseen Pictures
पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करियर फ्रंट पर अब क्या रहे हैं पंकज कपूर? 
पंकज कपूर के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों वह एक सीरीज 'जब खुली किताब' में नजर आए थे। इसके अलावा सीरीज 'IC 814: द कंधार हाईजैक' में भी उन्होंने अभिनय किया है। आगे भी वह फिल्मों में नजर आएंगे, कुछ फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed