फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor Dance With Ishaan Khatter On O Romeo Song Paan Ki Dukaan Hrithik Roshan Loves It Fans React Fire

‘ओ रोमियो’ के गाने पर ईशान खट्टर ने दी शाहिद कपूर को कड़ी टक्कर; डांस देखकर फैंस बोले- ‘दो भाई दोनों तबाही’

Thu, 12 Feb 2026 09:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 12 Feb 2026 09:18 PM IST
सार

Shahid Kapoor Dance With Ishaan: ‘ओ रोमियो’ की रिलीज से पहले शाहिद कपूर ने भाई ईशान खट्टर के साथ जबरदस्त डांस का वीडियो शेयर किया है। जानिए वीडियो में क्या है खास और ऋतिक रोशन ने इस पर दी क्या प्रतिक्रिया…

विज्ञापन
Shahid Kapoor Dance With Ishaan Khatter On O Romeo Song Paan Ki Dukaan Hrithik Roshan Loves It Fans React Fire
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor

विस्तार

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ अपनी रिलीज को तैयार है। फिल्म 13 फरवरी को वैलेनटाइन डे से एक दिन पहले रिलीज हो रही है। अब फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले शाहिद कपूर ने एक प्यारा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो अपने भाई व अभिनेता ईशान खट्टर के साथ ‘ओ रोमियो’ के एक गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

शाहिद-ईशान का जबरदस्त डांस
शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वो और ईशान खट्टर ‘ओ रोमियो’ के गाने ‘पान की दुकान’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। ईशान और शाहिद गाने के हुक स्टेप्स कर रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि ईशान शाहिद को डांस में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वो शाहिद के हूबहू डांस स्टेप्स को कॉपी कर रहे हैं। इस दौरान दोनों डांस करते-करते मस्ती भी कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहिद ने कैप्शन में सिर्फ ‘ओ रोमियो ने मस्ती में’ लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की भी याद दिलाई है कि ‘ओ रोमियो’ कल 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)


 

ऋतिक रोशन को पसंद आया डांस
दोनों भाइयों के इस डांस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। यही नहीं शाहिद और ईशान के इस डांस वीडियो पर बॉलीवुड के डांसिंग स्टार कहे जाने वाले ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया है। ऋतिक ने इस वीडियो को पसंद करते हुए ‘लव इट’ लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट और फायर वाला इमोजी भी बनाया है। इसके अलावा कई और फैंस ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘दो भाई दोनों तबाही।’





यह खबर भी पढ़ेंः रिलीज से पहले विवादों में फंसी यश की ‘टॉक्सिक’, क्यों ईसाई समूह ने जताई आपत्ति? मेकर्स से माफी मांगने की अपील

‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित है फिल्म
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed