फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor break Silence on Film Jersey failure on Box Office says we did not get justice

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने 'जर्सी' की असफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी फिल्म के साथ न्याय नहीं हुआ

Wed, 01 Mar 2023 09:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 01 Mar 2023 09:44 PM IST
सार

हाल ही में, शाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा है, ‘जर्सी के फेलियर से मेरा दिल टूट गया था। मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि हमारे फिल्म का हाल ऐसा होगा।

विज्ञापन
Shahid Kapoor break Silence on Film Jersey failure on Box Office says we did not get justice
Shahid Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर शाहिद कपूर आज-कल अपनी वेब सीरीज 'फर्जी' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले साल शाहिद की फिल्म ‘जर्सी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। शाहिद की यह फिल्म दर्शकों के बीच फ्लॉप साबित हुई थी। अब हाल ही में, अभिनेता ने फिल्म की असफलता को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि इस फिल्म के फ्लॉप होने से उनका दिल भी बुरी तरह टूट गया था।

विज्ञापन
 

जर्सी के फेलियर से टूटा दिल
हाल ही में, शाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा है, ‘जर्सी के फेलियर से मेरा दिल टूट गया था। मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि हमारे फिल्म का हाल ऐसा होगा। फिल्म की रिलीज को चार महीने आगे बढ़ाने से मुझे लगता है उससे असर पड़ा। फिल्म एक फास्ट फूड की तरह होती है, जिसे बिना इंतजार किए खा लेना चाहिए, लेकिन महामारी के कारण हमारी फिल्म की लेट रिलीज के कारण ऐसा हुआ। ऐसी महामारी का सामना हम सभी ने कभी नहीं किया था। हमारे हाथ में कुछ नहीं था। हमारी फिल्म के साथ न्याय नहीं हुआ। यह फिल्म ऑडियंस के बीच हिट हो सकती थी क्योंकि फिल्म का गाना भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था।’

विज्ञापन


Bhool Bhulaiyaa 3: रूह बाबा बने फिर से नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 3' का टीजर आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
 

बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई जर्सी
आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी'  बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जर्सी' ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 19.68 करोड़ की कमाई की थी, जिसके चलते 'जर्सी' शाहिद के करियर की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी और दर्शकों के बीच भी फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में शाहिद ने एक क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। वहीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और एक्टर पंकज कपूर ने इस फिल्म में लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में शाहिद के अभिनय की उनके फैंस ने खूब तारीफ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed