{"_id":"646dc99c3dab96000605952b","slug":"shahid-kapoor-bloody-daddy-movie-trailer-release-actor-turns-killing-machine-watch-video-here-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bloddy Daddy Trailer Release: किलिंग मशीन बन शाहिद कपूर ने मचाया बवाल, ट्रेलर में दिखा एक्टर का खतरनाक अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bloddy Daddy Trailer Release: किलिंग मशीन बन शाहिद कपूर ने मचाया बवाल, ट्रेलर में दिखा एक्टर का खतरनाक अंदाज
Wed, 24 May 2023 01:54 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 24 May 2023 01:54 PM IST
सार
ब्लडी डैडी का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है और यह फिल्म 9 जून को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है और इसे ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
ब्लडी डैडी
- फोटो : social media
विस्तार
शाहिद कपूर की एक्शन और खतरों से भरपूर फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर में शाहिद कपूर का जबरदस्त एक्शन अवतार भी नजर आ रहा है। किलिंग मशीन बन शाहिद कपूर जबरदस्त तरीके से वार करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि शाहिद कपूर ने ट्रेलर रिलीज होने से पहले फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी थी, कि यह फिल्म कब रिलीज होगी।
विज्ञापन
कैसा है ट्रेलर
ब्लडी डैडी के ट्रेलर में शाहिद एक्शन करते, फायर और मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। अभिनेता एकदम किलिंग मशीन बनकर लोगों को काटते, हवा में उछालते नजर आ रहे हैं। 'ब्लडी डैडी' में खूब मार-धाड़, रेजर शार्प एक्शन और खूब सारे स्टंट व मसाला देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Brett Lee: कपिल शर्मा से मिलकर खुश हुए ऑस्ट्रेलियाई पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली, कॉमेडियन से कर दिया यह खास वादा
विज्ञापन
शाहिद ने दी थी जानकारी
ब्लडी डैडी का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है और यह फिल्म 9 जून को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है और इसे ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। ये सारी जानकारी खुद एक्टर शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। शाहिद कपूर के इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया था, जिसमें उन्हें फिल्म से जुड़ी डिटेल्स सभी फैंस के साथ शेयर की थी। इस नए पोस्टर में शाहिद कपूर ने हाथ में बंदूक पकड़ी हुई है, उनके आंखों में गुस्सा दिखाई दे रहा है और सफेद शर्ट पर खून के धब्बे दिख रहे हैं। ये एक एक्शन फिल्म होने वाली है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन