{"_id":"3d1b678a-a685-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"shahid-kapoor-and-vishal-bhardwaj-team-up-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहिद को लेकर 'शेक्सपीयर' पर फिल्म बनाएंगे विशाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद को लेकर 'शेक्सपीयर' पर फिल्म बनाएंगे विशाल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Apr 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' में अभिनय कर चुके शाहिद कपूर एक बार फिर से विशाल के साथ काम करने जा रहे हैं। जी हां, विशाल ने शाहिद को फिर से अपनी फिल्म में कास्ट करने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
शेक्सपीयर के प्रमुख नाटक 'मैकबेथ' और 'आथैलो' पर आधारित फिल्में बनाने के बाद अब विशाल की इच्छा है कि वह शेक्सपीयर के प्ले 'हैमलेट' पर फिल्म बनायें। इस फिल्म के लिए उन्होंने शाहिद को चुना है।
विज्ञापन
खबर यह भी है कि विशाल, शाहिद कपूर को लेकर शेक्सपीयर के एक और नाटक 'किंग लियर' पर भी फिल्म बना सकते हैं। विशाल की इच्छा है कि वे दोनों विषयों पर फिल्म बनाये।
विज्ञापन
उन्होंने अब तक तय नहीं किया है कि वे पहले 'किंग लियर' पर आधारित फिल्म बनायें या फिर 'हैमलेट' पर। वे तैयारियों में जुट गये हैं और उन्होंने कहा है कि फिल्म के लिए अन्य कलाकारों की कास्टिंग भी जल्द ही करेंगे।
विशाल की इच्छा है कि वे इन फिल्मों में किसी नयी अभिनेत्री को कास्ट करें। तो, देखना अब यह है कि विशाल की नयी हीरोइन कौन होती हैं और क्या शाहिद और विशाल मिल कर कमीने वाला जादू बरकरार रख पाते हैं या नहीं।