फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor and Pooja Hegde Deva Movie Faces Censor Cuts 6 second Kissing Scene Removed

Deva Movie: शाहिद कपूर की 'देवा' पर चली सेंसर की कैंची, फिल्म से 'लिपलॉक' सीन हटाने की चर्चा

Sat, 25 Jan 2025 06:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 Jan 2025 06:15 PM IST
सार

Deva Movie: शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' इसी महीने रिलीज होने को तैयार है। सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है।

विज्ञापन
Shahid Kapoor and Pooja Hegde Deva Movie Faces Censor Cuts 6 second Kissing Scene Removed
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

विस्तार

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज को चंद दिन बाकी हैं। इससे पहले फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म से करीब छह सेकंड लंबा किसिंग सीन हटाया गया है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर ने किया दावा
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है। इस फिल्म की रिलीज से पहले यह कहा जा रहा है कि फिल्म से लिपलॉक सीन हटाया गया है। यह दावा अरुण दीप नाम के एक शख्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है फिल्म की अवधि?
पोस्ट में जिक्र किया गया है कि शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' को भारत में U/A 16+ रेटिंग मिली है। इसमें से छह सेकेंड की अवधि का एक किसिंग सीन हटा दिया गया है। इसके अलावा गाली-गलौज पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। फिल्म की अवधि 156 मिनट और 59 सेकेंड है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Non Social Celebs: खोजने पर भी सोशल मीडिया पर नहीं मिलेंगे ये सेलेब्स, तीसरा नाम जानकर आप हो जाएंगे हैरान!

विज्ञापन

एक्शन अवतार में दिखेंगे शाहिद
शाहिद कपूर फिल्म 'देवा' में पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। उनका जबर्दस्त एक्शन अवतार फिल्म में देखने को मिलने वाला है। 'देवा' मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' का रीमेक है। फिल्म में पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुबरा सैत भी नजर आएंगे। यह फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 


यह खबर भी पढ़ें:
Pax Jolie Pitt: एंजेलिना जोली के बेटे पैक्स को भारी पड़ गया स्टंट दिखाना, कार से टकराई उनकी ई-बाइक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed