फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor And Kriti Sanon Starrer film titled Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya released on Valentine 2024

Title Announced: शाहिद और कृति की फिल्म को आखिरकार मिला नाम, मोहब्बत का बयां- 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

Wed, 10 Jan 2024 01:47 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 10 Jan 2024 01:47 PM IST
सार

लंबे इंतजार के बाद शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म का टाइलट जारी कर दिया गया है। शाहिद-कृति की इस फिल्म का नाम 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' है।

विज्ञापन
Shahid Kapoor And Kriti Sanon Starrer film titled Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya released on Valentine 2024
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिल्म निर्माता इन दिनों नई जोड़ियों पर दांव लगा रहे हैं। इसी कड़ी में शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी भी जल्द स्क्रीन पर आग लगाते हुए नजर आएगी। दर्शकों को इनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आज बुधवार, 10 जनवरी को फिल्म के निर्माताओं ने एक नया पोस्टर जारी किया है। इसी के साथ ही लंबे इंतजार के बाद फिल्म का टाइलट भी जारी कर दिया गया है। शाहिद-कृति की इस फिल्म का नाम 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' है।

विज्ञापन

इस दिन पर्दे पर रोमांस करते दिखेंगे शाहिद-कृति

शाहिद कपूर और कृति सेनन की एक असंभव प्रेम कहानी के साथ पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आएंगे। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इसी साल फरवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वैलेंटाइन के मौके पर इनकी जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाएगी। यह फिल्म 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म के नए पोस्ट में शाहिद और कृति रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये दोनों बॉलीवुड के पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। दोनों पहली दफा किसी रॉम-कॉम में स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन


धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में फंसी नयनतारा

विज्ञापन
विज्ञापन

कृति सेनन ने साझा किया नया पोस्टर

कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक कैप्शन के साथ फिल्म की घोषणा की। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर साझा कर लिखा, 'इस वैलेंटाइन सप्ताह, एक असंभव प्रेम कहानी का अनुभव करें। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' सिनेमाघरों में 9 फरवरी, 2024 एक मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन।' शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार है। फिल्म शुरुआत से ही बिना टाइटल के चर्चाओं में रही है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)


फिल्म में रोबोट से प्यार कर बैठेंगे शाहिद

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि इसमें जोरदार डांस नंबर और रोमांटिक गाना भी होगा, जिससे दर्शकों को बांधने की पूरी कोशिश की जाएगी। आगामी फिल्म एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। इस मूवी में अभिनेता एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं, जिसे रोबोट से प्यार हो जाता है, जो उसकी अपनी रचना है। फिल्म में कृति सेनन एक रोबोट के किरदार में हैं। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म को दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने प्रोड्यूस किया है। 

Vijay Sethupathi: साधारण पहनावे को लेकर सचेत रहते हैं विजय सेतुपति, इंटरव्यू में वजह का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed