{"_id":"87b3d01acaa05358960bf27d02203220","slug":"shahid-kapoor-aliya-face-looking-a-kareena-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहिद को आलिया भट्ट में क्यों दिखती हैं करीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद को आलिया भट्ट में क्यों दिखती हैं करीना
Updated Fri, 09 Jan 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और करीना कपूर के रिश्ते टूट गए हों पर आज भी शाहिद को करीना बेहद याद आती हैं। इसका प्रमाण तब मिला जब फिल्म शानदार की शूटिंग के दौरान हीरोइन आलिया भट्ट में शाहिद को करीना कपूर नजर आने लगी।
विज्ञापन
आलिया भट्ट और शाहिद कपूर 'शानदार' में एक साथ काम कर रहे हैं। वहीं आलिया ने भी पिछले दिनों कह चुकी हैं कि करीना कपूर को आलिया भट्ट अपना स्टाइल आइकॉन मानती हैं।
विज्ञापन
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार आलिया का जेस्चर और उनके बोलने का तरीका शाहिद कपूर को इन दिनों करीना की याद दिला रहा है। अब इसे करीना के लिए उनके दिल में बचा प्यार कहें या कुछ और, लेकिन तय है कि शाहिद आज भी करीना को पूरी तरह भूला नहीं पाए हैं। वहीं यह भी खबर आई है कि करीना और शाहिद कपूर 'उड़ता पंजाब' में एक साथ आने वाले हैं।
विज्ञापन
परिणीति बिना स्क्रिप्ट पढ़े नहीं करेंगी कोई फिल्म
बॉलीवुड हीरोइन परिणीति चोपड़ा के लिए पिछला साल बॉक्स ऑफ़िस के लिहाज़ से ठीक नहीं रहा। उनकी लगातार कई फिल्में फ्लाप रहीं हैं। इस साल उनकी तीन फिल्में हंसी तो फंसी, दावत ए इश्क़ और किल दिल रिलीज हुईं। लेकिन तीनों ही फिल्में फ़्लॉप रहीं।
खबर है कि अपने करियर की शुरुआत में लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल, इशकज़ादे और शुद्ध देसी रोमांस जैसी लगातार तीन हिट फ़िल्में देने वाली परिणीति अब नाकामयाबी से परेशान हैं। इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि वह बिना स्क्रिप्ट पढ़े किसी फिल्म के लिए हां नहीं करेंगी।
परिणीति ने कहा, 'मुझसे फ़िल्में चुनने में गलती हुई। अब मैं बड़ी सावधानी से स्क्रिप्ट का चयन करूंगी। शायद आगे ऐसी गलतियां मुझसे न हों जो इस साल हुईं।