फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor accepts no pictures with Kareena Kapoor Khan was intentional

'करीना की तरफ जरा मुस्कुरा देता तो बहुत बातें बनतीं'

Mon, 06 Jun 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 06 Jun 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor accepts no pictures with Kareena Kapoor Khan was intentional

तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं, यह बात फिल्मी सितारे बहुत अच्छे से जानते हैं। शाहिद कपूर और करीना कपूर के अतीत की सैकड़ों तस्वीरें मौजूद हैं परंतु लोग उन्हें नए फ्रेम में साथ देखना चाहते हैं। क्या ऐसा हो सकेगा। शाहिद कपूर और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान की फिल्म उड़ता पंजाब रिलीज के लिए तैयार है मगर बताया जाता है कि दोनों किसी दृश्य में साथ नहीं दिखेंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी दोनों तस्वीरें खिंचाने के लिए साथ नहीं आ रहे हैं। अप्रैल में जब फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ तब दोनों मंच पर तो मौजूद थे, लेकिन दूर-दूर। उन्होंने बीच में आलिया भट्ट को खड़ा कर रखा था। वे न एक-दूसरे को देख रहे थे और एक-दूसरे की बात पर मुस्करा रहे थे।
विज्ञापन


दोनों ने इस बात का खास खयाल रखा कि किसी तस्वीर में केवल वही दोनों न हों। उन्होंने मौके पर मौजूद फोटोग्राफरों और पत्रकारों की इस मांग को भी ठुकरा दिया कि वे साथ खड़े होकर एक तस्वीर खिंचा लें। क्या दोनों के बीच अब भी पुरानी यादों को लेकर कोई तनाव है?

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना के साथ कोई फोटो नहीं खिंचाएंगे!

Shahid Kapoor accepts no pictures with Kareena Kapoor Khan was intentional

असल में शाहिद इस बात को लेकर बहुत चौकन्ने हैं कि फिल्म से अलग उन्हें और करीना को लेकर मीडिया में कोई बात न हो। शाहिद अपने वैवाहिक जीवन में खुश हैं और पिता बनने वाले हैं। उधर, करीना के भी गर्भवती होने की चर्चाएं मीडिया में हैं। वह पिछले हफ्ते ही पति सैफ अली खान के साथ लंदन में लंबी छुट्टियां बिता कर लौटी हैं।

ट्रेलर लॉन्च के बाद मीडिया में आई कुछ रपटों में कहा गया था कि शाहिद-करीना एक-दूसरे को सामने पाकर असहज थे। अब शाहिद ने एक कार्यक्रम में इस मुद्दे पर हुए सवाल के जवाब में कहा है, ‘आप बताइए कि कैसे यह बात तय हो सकती है कि दो लोग असहज हैं। क्या हम लोग एक-दूसरे को किसी खास अंदाज में देख रहे थे? कैसे यह निष्कर्ष निकला?’

जब शाहिद से कहा गया कि तमाम लोगों की गुजारिश के बावजूद वह और करीना एक साथ तस्वीर खिंचाने को तैयार नहीं हुए। इसका क्या मतलब निकाला जाए? शाहिद का जवाब था, ‘अगर मैं और करीना साथ तस्वीर खिंचा लेते तो हर जगह सिर्फ उन्हें छापा जाता और सिर्फ उसकी ही बात होती। फिल्म पर चर्चा नहीं होती।’

लेकिन ट्रेलर लॉन्च के बाद से फिल्म की स्टारकास्ट कहीं एक जगह पर इकट्ठी नहीं हुई है। शाहिद और आलिया फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं जबकि करीना दूर हैं। क्या चारों ऐक्टर कहीं साथ में आएंगे? शाहिद का कहना है, ‘अभी हमारे पास समय है और आगे आगे देखिए कि क्या होगा।’ लेकिन उनके पास इस बात का जवाब नहीं है कि क्या आने वाले दिनों में वह केवल करीना के साथ किसी तस्वीर में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed