सोशल मीडिया: अपना अंडर-कंस्ट्रक्शन घर देखने पहुंचे शाहिद-मीरा, 56 करोड़ रुपये है इस डुप्लेक्स की कीमत
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की परफेक्ट जोड़ी है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी अच्छी है। शाहिद और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की उम्र में करीब 14 साल का अंतर है। लेकिन इससे उनके रिश्ते पर कभी किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है।
विस्तार
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की परफेक्ट जोड़ी है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी अच्छी है। शाहिद और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की उम्र में करीब 14 साल का अंतर है। लेकिन इससे उनके रिश्ते पर कभी किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है। दोनों ही कपल अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने प्रशंसकों से रूबरू होते रहते हैं। शाहिद भी हमेशा मीरा राजपूत की तारीफ करते हुए दिखते हैं।
शाहिद की ही तरह मीरा राजपूत भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी और शाहिद की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए साझा करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। शाहिद ने हाल ही में एक महंगा घर खरीदा है, जो कि अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। मीरा राजपूत ने इसी घर के निर्माण स्थल से अपनी और शाहिद की एक तस्वीर शेयर की है।
उनके नए घर का कंस्ट्रक्शन काम जोरों पर चल रहा है। तस्वीर में दोनों घर की सीढ़ी पर खड़े नजर आ रहे हैं। ये वो सीढ़ी है, जो उनके डुप्लेक्स अपार्टमेंट के दो फ्लोर को कनेक्ट कर रही है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए मीरा राजपूत ने लिखा है, ‘वन स्टेप एट अ टाइम’ यानी कि एक बार में एक ही कदम।
तस्वीर में मीरा राजपूत हरे रंग की ड्रेस में दिख रही हैं। जबकि शाहिद कपूर ग्रे-ग्रीन कैजुअल लुक में हैं।मीरा और शाहिद जिस घर की सीढ़ियों पर खड़े हैं यह उन्होंने साल 2018 में खरीदा था। ये घर जिस बिल्डिंग में है, वहां से समुद्र का शानदार व्यू दिखता है।
मीरा राजपूत ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने मास्क पहना हुआ है, जबकि शाहिद का मास्क उनके हाथ पर है। आपको बता दें कि मीरा राजपूत ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, शाहिद मुझसे 14 साल बड़े हैं, लेकिन इससे हमारे रिश्ते में कभी कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं उनके एक्सपीरियंस का फायदा लेती हूं और वह मेरे नए नजरिए का फायदा उठा सकते हैं। मैं खुद को सबसे ज्यादा तब पसंद करती हूं, जब मैं उनके साथ होती हूं।