फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh was more handsome than AbRam, says sister

अबराम के बारे में ये क्या बोल गई शाहरुख की बहन!

Mon, 04 May 2015 01:56 PM IST
Updated Mon, 04 May 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh was more handsome than AbRam, says sister

किंग खान भले ही अपने बेटे अबराम पर फिदा हों लेकिन उनकी बहन की नजर में अबराम बचपन में शाहरुख जितने क्यूट नहीं हैं। शाहरुख की बहन का कहना है कि अबराम की उम्र में शाहरुख उनसे कहीं ज्यादा क्यूट दिखते थे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शाहरुख ने हाल ही में ट्विटर पर अबराम की फोटो शेयर की हैं। जिसके बाद लोगों ने अबराम और शाहरुख के बचपन की तुलना शुरू कर दी है।

खुद शाहरुख ने बताया बहन ने क्या कहा

Shah Rukh was more handsome than AbRam, says sister

सुपरस्टार शाहरुख खान की बहन शहनाज का कहना है कि शाहरुख बचपन में अपने छोटे बेटे अबराम से ज्यादा प्यारे दिखते थे। शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा​, "बहनें कितनी प्यारी होती हैं। मैंने अपनी बहन से पूछा कि क्या मैं बचपन में अबराम जैसा दिखता था? उसने कहा कि नहीं, तुम तो बहुत खूबसूरत थे।​"

​शाहरुख पिछले महीने अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए कोलकाता में थे और पहली बार बेटे अबराम को कोलकाता साथ लेकर गए थे।

शाहरुख और गौरी तीन बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के माता-पिता हैं। शाहरुख आखिरी बार फराह खान की फिल्म ​'​हैप्पी न्यू ईयर​'​ में नजर आए थे और आगे मनीष शर्मा की ​'​फैन​'​ और राहुल ढोलकिया की ​'​रईस​'​ में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed