{"_id":"5c00bd30bdec2241516886fb","slug":"shah-rukh-khan-will-work-with-american-space-centers-for-rakesh-sharma-biopic","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए शाहरुख खान करेंगे नया प्रयोग, अमेरिका से होगी शुरुआत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए शाहरुख खान करेंगे नया प्रयोग, अमेरिका से होगी शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान भले ही देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक करने जा रहे हैं परंतु इस रोल के लिए वह देश में तैयारी नहीं करेंगे। खबरों की मानें तो राकेश शर्मा की बायोपिक का नाम 'सारे जहां से अच्छा' है। दिलवाले (2015) के बाद से शाहरुख का करिअर ठंडा चल रहा है। वह फिर से लंबी छलांग भरना चाहते हैं।
ऐसे में अगले महीने रिलीज होने वाली अपनी फिल्म के बाद वह पहली बार किसी बायोपिक के लिए खुद को तैयार करेंगे। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक शाहरुख ने इस अंतरिक्ष फिल्म की तैयारी भारत नहीं बल्कि अमेरिका में करने का फैसला किया है। चूंकि मामला अंतरिक्ष जाने की स्टोरी का होगा, वह अंतरिक्ष यात्री के सामने आकाश की विपरीत और दबाव वाली परिस्थितियों को अनुभव करने के लिए अमेरिकी स्पेस सेंटरों में जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म की शूटिंग पहले इस साल सितंबर में होनी थी परंतु शाहरुख ने अपनी व्यस्तता के कारण अगले साल तक के लिए टाल दिया। हालांकि सारे जहां से अच्छा की शूटिंग के लिए उन्होंने फाइनल डेट्स नहीं दी हैं और फिल्म में शाहरुख की हीरोइन पर भी बात अभी तक तय नहीं हुई है। राकेश शर्मा की पत्नी के रोल के लिए करीना कपूर, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा से लेकर भूमि पेडनेकर के नाम पर तक चर्चा हो चकी है।