{"_id":"5bde8f59bdec2269385b6954","slug":"shah-rukh-khan-starrer-zero-and-akshay-kumar-and-rajnikanth-film-2-0-which-one-you-like-most","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बौने बने शाहरुख या विलेन बने अक्षय, कौन सी फिल्म के ट्रेलर ने जीता आपका दिल, कमेंट कर बताए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बौने बने शाहरुख या विलेन बने अक्षय, कौन सी फिल्म के ट्रेलर ने जीता आपका दिल, कमेंट कर बताए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Zero, 2.0
- फोटो : screengrab from trailer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर महीने की शुरुआत ही धमाकेदार रही है। 2 नवंबर को शाहरुख खान की फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज किया गया तो वहीं 3 नवंबर को रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 का ट्रेलर भी रिलीज हुआ। ये दोनों की इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है जिसका इंतजार फैंस पिछले कई महीनों से कर रहे हैं। अब जब दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज हो चुका है तो बारी है तुलना करने की और ये जानने की कि फैंस को किस फिल्म का ट्रेलर ज्यादा पसंद आया।
विज्ञापन
zero
- फोटो : screengrab from trailer
जीरो
बात करें आनंद एल राय की फिल्म जीरो की तो 2 दिन पहले रिलीज हुआ ये ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। जहां एक तरफ बौने बने शाहरुख खान अपने किरदार और डायलॉग्स से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं वहीं कटरीना का दिलकश अंदाज भी फैंस को खूब भा रहा है। 2 दिन में ही ट्रेलर को देखने वालों की संख्या 64,806,107 पहुंच गई है। ट्रेलर अभी भी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं जीरो सोशल प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है।

ट्रेलर देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि जीरो में शाहरुख का किरदार अब तक के सबसे चैलेंजिंग किरदारों में से एक है। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स की भरमार है। फिल्म का प्रोडक्शन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैं। आपको बता दें कि शाहरुख ने इस तरह का रोल पहले कभी नहीं किया है। डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आएंगी।
ट्रेलर
ट्रेलर
2.0
- फोटो : screengrab from trailer
2.0
अब बात करते हैं अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 की। फिल्म का ट्रेलर 1 दिन पहले ही रिलीज हुआ है। ट्रेलर को रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे देखने वालों की संख्या 9,430,015 पहुंच गई है। अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का ट्रेलर देखने के बाद आप यही कहेंगे विलेन के किरदार में अक्षय जंच रहे हैं। हालांकि रिलीज के बाद से ही ये ट्रेलर ट्रेंडिंग में बना हुआ है लेकिन इसके पीछे की वजह है 2.0 पर बन रहे मीम्स। यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके फनी मीम्स बना रहे हैं। इनके जरिए जहां लोगों का एंटरटेंमेंट हो रहा है वहीं, मूवी का अच्छा प्रमोशन हो रहा है। '2.0' अक्षय कुमार की पहली तमिल फिल्म है। फिल्म के गाने ए आर रहमान ने कम्पोज किए हैं।
ट्रेलर
अब आप खुद ही अपनी समझ से अपने पसंदीदा ट्रेलर को रेटिंग दे सकते हैं।