शाहरुख ने सार्वजनिक तौर पर किया अंग प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड किंग खान शाहरूख और उनकी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की पूरी टीम हाल ही में सर्च इंजन गूगल के हेडक्वार्टर पहुंची थी। इस मौके पर जब शाहरुख से उनके 8 पैक एब्स के बारे में पूछा गया तो शाहरुख ने अपनी शर्ट ऊपर उठाने में बिल्कुल देर नहीं लगाई।
शाहरुख ने तुरंत अपनी शर्ट ऊपर उठाकर वहां मौजूद लोगों को अपने 8 पैक एब्स दिखाकर यह साबित कर दिया कि उनके 8 पैक एब्स असली हैं। शाहरुख दीवाली पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के प्रमोशन के लिए स्लैम टूर पर अमेरिका गए थे।
खोले अपने राज
वे अपनी टीम के साथ गूगल के हेडक्वार्टर में एक इवेंट में शामिल होने गए थे। शाहरुख ने इस इवेंट में ही बताया कि वे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते थे और उन्होंने आईआईटी का एंट्रेंस एग्जाम भी दिया था।
दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर इस बात के लिए भी चर्चाओं में है कि शाहरुख ने इस फिल्म के लिए एट पैक बनाए हैं। इसके लिए सार्वजनिक तौर पर एक वीडियो भी जारी किया है।