फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan share New Poster Of Film dunki actor said this movie will reach theaters in just five days

Dunki: शाहरुख खान ने साझा किया 'डंकी' का नया पोस्टर, बोले- 'बस पांच दिनों में आप तक पहुंच रही है फिल्म'

Sat, 16 Dec 2023 02:11 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 16 Dec 2023 02:11 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan share New Poster Of Film dunki actor said this movie will reach theaters in just five days
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' से अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म की झलकियां साझा कर रहे हैं। शाहरुख खान 'डंकी' की रिलीज होने तक के दिनों को गिनने के लिए हर दिन सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। आज शनिवार को किंग खान ने नया पोस्टर साझा कर फिल्म की रिलीज के लिए पांच दिन की उल्टी गिनती शुरू कर दी है। इसके अलावा अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने की अपील ही है।
विज्ञापन


नया पोस्टर साझा कर कही यह बात 
शाहरुख खान ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर साझा किया, जिसमें वे फिल्म की रिलीज के पांच दिन का काउंटडाउन शुरू करते नजर आए। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'निकले थे हम कभी घर से...बस पांच दिनों में हम सिनेमाघरों में पहुंच जाएगे।' शाहरुख ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा, 'आप भी अपने परिवार के साथ 21 दिसंबर को हमारी फिल्म देखने आना। बस पांच दिन बाकी।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Hero: हीरो के 40 साल पूरे होने का जैकी श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाया जश्न, लिखी दिल छूने वाली बात

'डंकी' की स्टार-कास्ट
राजकुमार हिरानी को 'मुन्ना भाई' सीरीज, '3 इडियट्स' और 'संजू' जैसी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। 'डंकी' के निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान का पहला सहयोग है।  'डंकी' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। 

इस दिन रिलीज होगी 'डंकी'
जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति है। 'डंकी' का निर्माण राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा किया गया है। इस फिल्म की कहानी हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा सह-लिखित है। इस फिल्म को 21 दिसंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meenakshi Seshadri: पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान बेहोश हो गई थीं मीनाक्षी, स्ट्रेचर पर पहुंची थीं अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed