{"_id":"6af5c2475d1750118208facb","slug":"shah-rukh-khan-say-never-had-a-house-once-yearned-for-a-home-now-has-theatre-at-mannat-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान: बादशाह के पास नहीं था अपना घर, दुबई में हुआ 'मन्नत' का जिक्र; बोले- अब बच्चे उड़ाते हैं मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान: बादशाह के पास नहीं था अपना घर, दुबई में हुआ 'मन्नत' का जिक्र; बोले- अब बच्चे उड़ाते हैं मजाक
Thu, 12 Nov 2026 07:15 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:15 PM IST
सार
- दुबई में करण जौहर की तरफ से होस्ट किए गए इवेंट में शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी थीं।
- फिल्म मेकर ने शाहरुख के मुंबई स्थित समुद्र के किनारे वाले घर की कुछ खूबियों के बारे में बताया।
- शाहरुख के मुताबिक वह अगर किसी चीज को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं, तो वह है खुद का घर होना।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कभी अपना घर होना सुपरस्टार शाहरुख खान का सबसे बड़ा सपना हुआ करता था। आज मुंबई में उनके घर 'मन्नत' में एक सिनेमा हॉल और समुद्र का नजारा मौजूद है। दुबई में उनके नाम पर बने एक लग्जरी प्रोजेक्ट के लॉन्च के दौरान, शाहरुख ने अपने उस सफर को याद किया, जब उनके पास अपना कोई घर नहीं था।
फिल्म निर्माता करण जौहर की तरफ से होस्ट किए गए इस इवेंट में शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी मौजूद थीं। उन्होंने दुबई के इस प्रोजेक्ट को डिजाइन किया है। बातचीत के दौरान शाहरुख के शुरुआती संघर्षों, 'मन्नत' के उनके लिए निजी मायने पर चर्चा हुई।

Trending Videos
शाहरुख खान, गौरी खान
- फोटो : एक्स@SRKUniverse
शाहरुख के घर से प्रेरित दुबई का प्रोजेक्ट
प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए, करण ने शाहरुख के मुंबई स्थित समुद्र के किनारे वाले घर की कुछ खूबियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'शाहरुख खान के 'मन्नत' में एक सिनेमा हॉल, क्रायोथेरेपी की सुविधा और समुद्र का नजारा है।' करण ने यह भी बताया कि दुबई के इस प्रोजेक्ट को शाहरुख के घर की कई खूबियों से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है।

रामायण: पार्ट 2 की कितनी हुई शूटिंग? मेकर्स ने दी जानकारी; हनुमान को दिखाने के लिए होगा इस तकनीक का इस्तेमाल
विज्ञापन
शाहरुख किस चीज को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं
इवेंट में शाहरुख ने कहा कि अपना घर होना उनके सबसे बड़े सपनों में से एक था, खासकर तब जब उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। वह बिना अपने घर के पले-बढ़े थे। उन्होंने कहा, 'मैं एक ऐसे बैकग्राउंड से आता हूं जहां मेरे माता-पिता का जल्दी निधन हो गया था। यह कोई दुख भरी कहानी नहीं है, बस हालात ऐसे ही थे। मेरे पास कभी अपना घर नहीं था। बेशक मुझे अपनी फिल्में, परिवार और काम से प्यार है। लेकिन अगर किसी चीज को मैं सबसे ज्यादा अहमियत देता हूं, तो वह है अपना खुद का घर होना।'

शादी करने तक शाहरुख के पास नहीं था घर
शाहरुख ने बताया कि गौरी से शादी करने से पहले तक उनके पास अपना कोई घर नहीं था। इस जोड़े ने मिलकर अपना पहला घर खरीदा। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने वह घर और बाद में 'मन्नत' खरीदने का फैसला किया, तो वे दोनों ही उनकी आर्थिक क्षमता से बाहर थे।

घर को लेकर बच्चे उड़ाते हैं मजाक
शाहरुख का मानना है कि जब लोग बड़े सपने देखते हैं और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए मेहनत करते हैं, तो जिंदगी आखिरकार उन्हें पूरा करने का कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेती है। उन्होंने एक किस्सा भी साझा किया कि कैसे उनके बच्चे उन्हें अलग-अलग शहरों में घर खरीदने की उनकी इच्छा को लेकर चिढ़ाते हैं। उन्होंने कहा, 'वे कहते हैं, 'पापा, हम हर जगह घर नहीं खरीद सकते।' लेकिन मैं किस्मत वाला रहा हूं। भगवान की मुझ पर कृपा रही है।'

- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख के लिए घर क्यों मायने रखता है?
शाहरुख ने कहा, 'मैं हमेशा से 'घर' को बहुत अहमियत देता आया हूं। घर वह जगह है जहां से आप शुरुआत करते हैं और 'घर' दुनिया का सबसे प्यारा शब्द है। 'घर' शब्द एक भावना बन जाता है। यह आपकी पहचान, आपका गर्व और कभी-कभी तो आपकी जिंदगी ही बन जाता है। मैं अक्सर लोगों से कहता हूं कि जिंदगी में अच्छे दिन आते हैं, बुरे दिन आते हैं। उदासी भरे दिन आते हैं और कभी-कभी तो बहुत निराशाजनक दिन भी आते हैं। मगर जब आप थक-हारकर लौटते हैं, तो आपको अपने ही घर वापस आना पड़ता है।'