शाहरुख ने कहा ‘मैंने सपने में भी नहीं सोचा था बन जाऊंगा legend’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए किंग खान ने कहा कि मैं इस बात का कभी भी शोऑफ या फिर बखान नहीं करता कि मैंने अपनी जिंदगी में क्या हासिल किया। लेकिन इतना जरूर है कि मैंने जो भी पाया उसके बारे में कोई भी अपने सपने में नहीं सोच सकता। मैंने इस बात को सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि लोग मेरे नाम के साथ legendary ,The Shah Rukh Khan, Shah Rukh kind of boy, Shah Rukh kind of romance जैसे शब्द जोड़ेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि मैं इन शब्दों को बिल्कुल भी deserve नहीं करता या यूं कहूं कि दूसरे लोगों की मेहनत का ये नतीजा है।
इसके साथ ही शाहरुख ने कहा कि जब वो दिल्ली आए थे तो उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी और उस समय बाकी लोगों की तरह ही सपने थे जिसमें अपना घर और कार खरीदना शामिल था। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता चला गया मुझे बाद में इस बात का एहसास हुआ कि मेरे सपने मेरी imagination के पार जा चुके हैं।
अपने इस खास इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया कि वो चाहे अच्छा हो या बुरा किसी भी समय अपने धैर्य को नहीं खोते। इसके साथ ही जैसे जैसे समय बीतता जाता है मुझे इस बात एहसास होता है कि अभी मुझे बहुत कुछ सीखना बाकी है।
बॉलीवुड में शाहरुख का नाम उन एक्टर्स में शुमार है जिनकी कमाई सबसे ज्यादा है। खास बात ये हैं कि 25 साल की उम्र में किंग खान मुंबई की सरजमीं पर अपनी किस्मत आजमानें आए थे और हाल ही में उनकी पहली फिल्म 'दीवाना' को भी इसी साल जून में 25 साल पूरे हुए हैं।