फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Revealed Why He Rejecting Danny Boyle Film Slumdog Millionaire Role Said This for Anil Kapoor

Shah Rukh Khan: 'स्लमडॉग मिलियनेयर' ठुकराने पर किंग खान ने तोड़ी चुप्पी, डैनी बॉयल को इस कारण किया था इंकार

Wed, 14 Feb 2024 02:26 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 14 Feb 2024 02:26 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Revealed Why He Rejecting Danny Boyle Film Slumdog Millionaire Role Said This for Anil Kapoor
स्लमडॉग मिलियनेयर, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान अपने काम के चलते अक्सर सुर्खि यों में छाए रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने इस बात का खुलासा किया है कि ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में उन्हें एक किरदार ऑफर किया गया था। दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 में किंग खान ने हॉलीवुड में काम करने के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान शाहरुख ने बताया कि डैनी बॉयल ने उन्हें रोल ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने उसे करने से मना कर दिया था। इसके बाद ये किरदार अनिल कपूर को मिला था। 

विज्ञापन

किंग खान ने इस कारण नहीं की 'स्लमडॉग मिलियनेयर' 

शाहरुख खान ने कहा, 'हां, स्लमडॉग वहां था, अब आपने इसका जिक्र किया है। मैं मिस्टर बॉयल के साथ काफी समय बिताता हूं। वह बहुत प्यारे हैं, लेकिन मैं उस समय टेलीविजन पर 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर' (कौन बनेगा करोड़पति) कर रहा था। साथ ही जो कहानी बताई जा रही थी, उसमें मुझे ऐसा लगा कि जो कहानी बताई जा रही थी, उसमें जो व्यक्ति मेजबान था, वह बहुत मतलबी था।' शाहरुख ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति के निर्माताओं ने इस फिल्म के लिए उनके नाम की सिफारिश की। मगर वह इस भूमिका को करने में इच्छुक नहीं थे। क्योंकि फिल्म में मेजबान को एक बेईमान व्यक्ति के रूप में दिखाया गया था। 

विज्ञापन


Showtime: 'अब फर्क नहीं पड़ता किसी भी बात से, काम से दूंगी जवाब', रिजेक्शन्स से मजबूत हुई हैं मौनी..

विज्ञापन
विज्ञापन

'स्लमडॉग मिलियनेयर' में जज के किरदार पर कही ये बात
किंग खान ने कहा, 'मैं फिल्म में जज के रूप में धोखा दे रहा था और बेईमान हो रहा था। तो मुझे बस यह पता चला कि यह बहुत अजीब है कि मैं होस्ट हूं और फिल्म में धोखा दे रहा हूं। इसलिए मैंने मिस्टर बॉयल को समझाया कि कृप्या, मैं यह नहीं करना चाहूंगा। मुझसे कहीं बेहतर अभिनेता मौजूद हैं और मुझे लगता है कि अनिल कपूर ने यह किया और वह जज के रूप में काफी अच्छे थे।'

हॉलीवुड में काम करने पर कही ये बात

शाहरुख खान ने हॉलीवुड में काम करने के बारे में बात करते हुए कहा कि बातचीत तो हुई है, लेकिन अभी कोई ठोस प्रस्ताव नहीं आया है। अभिनेता ने कहा, 'मैंने यह ईमानदारी से कहा है, लेकिन कोई भी इस पर विश्वास नहीं करता है। इसलिए मैं इसे बहुत ईमानदारी से आपसे कहने जा रहा हूं। मुझे कभी किसी ने कोई काम ऑफर नहीं किया। हो सकता है कि मेरी उन लोगों से बातचीत हुई हो जिन्हें मैं जानता हूं, लेकिन किसी ने मुझे कोई अच्छा काम ऑफर नहीं किया।' किंग खान वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 के लिए आमंत्रित किए गए केवल दो भारतीयों में से एक थे। 

Valentines day2024: सितारों पर चढ़ा वेलेंटाइन डे का रंग, बिपाशा से लेकर कृति खास अंदाज में किया प्यार का इजहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed