फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Showtime star mouni roy shares her pain she has been rejected as they said she dont have talent to become star

Showtime: 'अब फर्क नहीं पड़ता किसी भी बात से, काम से दूंगी जवाब', रिजेक्शन्स से मजबूत हुई हैं मौनी..

Wed, 14 Feb 2024 01:51 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 14 Feb 2024 01:51 PM IST
सार


बॉलीवुड के किसी भी स्टार के लिए करण जौहर के साथ काम करना एक सपने जैसा होता है। मौनी रॉय इन दिनों ‘धर्मा प्रोडक्शन’ के शो 'शोटाइम' में काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Showtime star mouni roy shares her pain she has been rejected as they said she dont have talent to become star
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय अब बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। मौनी ने अपने सफर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से किया था। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों में भी काम करना शुरू किया और आज वे करण जौहर के साथ काम कर रही हैं, लेकिन मौनी के लिए ये सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। हाल ही में, अपने शो 'शोटाइम' के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने मीडिया से खुलकर अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बातें की हैं। 

रिजेक्शन की मार झेल चुकी हैं मौनी 
बॉलीवुड के किसी भी स्टार के लिए करण जौहर के साथ काम करना एक सपने जैसा होता है। मौनी रॉय इन दिनों ‘धर्मा प्रोडक्शन’ के शो 'शोटाइम' में काम कर रही हैं। मौनी अपनी इस सफलता से काफी खुश हैं, लेकिन उन्हें अपने संघर्ष वाले दिन भी याद हैं। अभिनेत्री ने मीडिया से अपने दर्द को साझा करते हुए कहा, 'जब मैं किसी फिल्म के लिए ऑडिशन देने जाती थी तो लोग मुझे रिजेक्ट कर देते थे। उन्हें लगता था कि मैं टेलीविजन से आई हूं तो एक्टिंग नहीं कर पाउंगी।'
विज्ञापन


Operation Valentine: आज पुलवामा स्मारक स्थल का दौरा करेंगे वरुण तेज-मानुषी छिल्लर, शहिदों को करेंगे नमन
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़वाहट नहीं है मन में किसी के प्रति 
लोगों को लग सकता है कि मौनी रॉय के लिए टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक का सफर आसान रहा है। वहीं, मौनी इस बात से इत्तिफाक नहीं रखती हैं। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'शुरूआती दिनों में जब मैं किसी निर्देशक से काम मांगने जाती थी तब वे बोलते थे, आप में स्टार वाली बात नहीं है। आप बड़े परदे के लिए नहीं बनी हैं, लेकिन सच कहूं तो मेरे मन में किसी के लिए कोई कड़वाहट नहीं है। मैं बस अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं।'

Jacqueline Fernandez: जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज शिकायत ली वापस, ठग पर लगाया था यह आरोप

मौनी का वर्क फ्रंट 
मौनी रॉय अब बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पिछली बार वे फिल्म 'ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थीं। लोगों को इस फिल्म में उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी। इन दिनों अभिनेत्री शो 'शोटाइम' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस सीरीज में वे अभिनेता इमरान खान की गर्लफ्रेंड की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। मौनी को उम्मीद है कि इस शो के बाद उन्हें और भी बेहतर मौके मिलेंगे अपने अभिनय क्षमता को दिखाने के लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed