फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah rukh khan reacted on Tom Hiddleston love for him said I hope their is no mischief in your claim

वर्ड गेम: 'लोकी' ने बताया इंडिया मतलब SRK, किंग खान ने पूछा- ये कोई शरारत तो नहीं

Fri, 11 Jun 2021 10:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 11 Jun 2021 10:49 PM IST
सार

  • वर्ड गेम में लोकी फेम टॉम हिडल्सटन ने शाहरुख खान पर जताया प्यार
  • शाहरुख खान ने टॉम के जवाब पर दी प्रतिक्रिया
  • जल्द लोकी सीरीज देखना शुरू करेंगे शाहरुख खान

विज्ञापन
Shah rukh khan reacted on Tom Hiddleston love for him said I hope their is no mischief in your claim
शाहरुख खान, टॉम हिडल्सटन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड में बनने वाली फिल्में और वेब सीरीज भारत में भी खूब पसंद की जाती है। वहीं हॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी ये बात जानते हैं कि भारत में उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। हाल ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वेब सीरीज 'लोकी' रिलीज हुई है जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। शरारत के देवता लोकी का किरदार निभाने वाले टॉम हिडल्सटन एक बार फिर अपने इस मजेदार किरदार को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम पर एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें 'लोकी' फेम टॉम वर्ड एसोसिएशन गेम खेलते नजर आए। जब टॉम से पूछा गया कि वो भारत को लेकर क्या सोचते हैं? तो टॉम ने झट से कहा 'शाहरुख खान'। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड शब्द आने पर एक बार फिर शाहरुख खान का नाम लिया। अब बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने इस क्लिप पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। शाहरुख ने एक ट्वीट किया है जो काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
 

 

Shah rukh khan reacted on Tom Hiddleston love for him said I hope their is no mischief in your claim
टॉम हिडल्सटन - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख ने टॉम के क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'वो काफी दयालु हैं जिन्होंने उन पर इतना प्यार लुटाया'। किंग खान ने लिखा, 'आप दयालु हैं, शरारत के देवता हैं, उम्मीद है कि आपके इस दावे में कोई शरारत नहीं छिपी होगी। टॉम आपको ढेर सारा प्यार और मैं लोकी को बिंज वॉच करने का इंतजार नहीं कर सकता। पहले एपिसोड देखना शुरू कर रहा हूं'। अब शाहरुख के इस पोस्ट पर कई फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि लोकी का निर्देशन सेक्स एजुकेशन फेम केट हैरॉन ने किया है। इस सीरीज में लोकी को एक अलग ही दुनिया देखने को मिलती है जहां उसका सामना हकीकत से होता है। अवेंजर्स’ सीरीज का एक अहम किरदार (लोकी) एक दूसरी ही दुनिया में पहुंच जाता है। कहानी की ये शाखा एमसीयू में वहां से उगी है, जहां लोकी ने एमसीयू की टाइमलाइन में साल 2012 में टेसैरेक्ट हाथ में आने के बाद भागने की कोशिश की थी। दर्शकों को ये सीरीज काफी पसंद आ रही है।




 

Shah rukh khan reacted on Tom Hiddleston love for him said I hope their is no mischief in your claim
पठान की शूटिंग के दौरान यशराज स्टूडियो में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बात करें शाहरुख खान की तो वो पिछले तीन साल से फिल्मों से दूर थे, लेकिन अब उन्होंने 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा शाहरुख और भी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। किंग खान आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed