फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Production First Film Phir Bhi Dil Hai Hindustani Silver Jubilee Facts About Movie

Phir Bhi Dil Hai Hindustani: जब दर्शकों के लिए अलग कहानी लेकर आए शाहरुख, बॉक्स ऑफिस पर क्या हुआ फिल्म का हाल

Tue, 21 Jan 2025 09:08 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 21 Jan 2025 09:08 AM IST
सार

शाहरुख खान अपनी स्टार पावर के दम पर फिल्में हिट करा लेते हैं। लेकिन जब पहली बार शाहरुख खान ने अपने प्रोडक्शन तले एक फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ बनाई तो वह सफल नहीं हुई। इस फिल्म को 25 साल हो चुके हैं। फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी (21 जनवरी 2000)’ की सिल्वर जुबली के मौके पर जानिए इससे जुड़ी खास बातें। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Production First Film Phir Bhi Dil Hai Hindustani Silver Jubilee Facts About Movie
शाहरुख खान और जूही चावल की फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2000 में शाहरुख खान ने जूही चावला और अजीज मिर्जा के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, जिसका नाम ड्रीमज अनलिमिटेड था, अब इस कंपनी का नाम रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है। ड्रीमज अनलिमिटेड ने अपने प्रोडक्शन तले पहली फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ बनाई। यह एक भरपूर मसाला फिल्म थी, फिल्म में शाहरुख खान और जूही चावला जैसे स्टार थे, फिर भी इसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। फिल्म का निर्देशन अजीज मिर्जा ने किया था। जूही, शाहरुख और अजीज के लिए इस फिल्म का फ्लॉप होना, किसी झटके से कम नहीं रहा। जानिए, फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ से जुड़ी कुछ खास बातें। 

विज्ञापन

टीवी जर्नलिज्म के कॉम्पिटिशन को दिखाया 
शाहरुख खान ने फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ में अजय बख्शी नाम के एक रिपोर्टर का रोल किया, जो लाइव रिपोर्टिंग करता है, वह अपने टीवी चैनल का स्टार है, साथ ही आम लोग भी उसके फैन हैं। वहीं जूही चावला ने भी रिया बनर्जी नाम की रिपोर्टर का रोल किया है, वह अजय बख्शी के कॉम्पिटिटर चैनल से जुड़ी हैं, वह भी अपने चैनल में स्टार रिपोर्टर है। इस फिल्म में मीडिया चैनल के बीच किस तरह का कॉम्पिटिशन होता है, इस बात से कहानी की शुरुआत होती है। यह सभी बातें कॉमिक अंदाज में कही जा रही थीं। लगभग सभी कॉन्सेप्ट दर्शकों को समझ नहीं आए, क्योंकि 2000 के दौर में मीडिया चैनल्स के बीच कॉम्पिटिशन महज शुरू हुआ था, जैसा फिल्म में दिखाया गया था, स्थिति बिल्कुल वैसी नहीं थी। वहीं रिपोर्टर आम लोगों के बीच कोई स्टार का दर्जा नहीं रखते थे। हां, लोग उन्हें पहचानते थे, लेकिन कोई स्टार बनाने वाली बात नहीं दिखती थी। इस तरह फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ की कहानी और किरदार से दर्शक रिलेट ही नहीं कर पाते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan Production First Film Phir Bhi Dil Hai Hindustani Silver Jubilee Facts About Movie
फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' में शाहरुख खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फैक न्यूज को लेकर मैसेज 
फैक न्यूज वाला एंगल भी फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ में दिखाया गया। कई बार अजय और रिया, जो की एक जिम्मेदारी रिपोर्टर की भूमिका में हैं, वे अपने चैनल की टीआरपी बढ़ाने के लिए फैक न्यूज भी करते हैं। छोटी खबरों को बड़ा करके दिखाते हैं। असल में मीडिया में यह बात मौजूद जरूर है, लेकिन पूरा ही मीडिया गैर जिम्मेदार है, ऐसा नहीं है। यह एक और कारण रहा कि फिल्म से दर्शक रिलेट नहीं कर पाए। आज भी आम लोग, अखबारों और मीडिया चैनल्स की रिपोर्ट्स पर भरोसा करते हैं, उन्हें एक जिम्मेदार संस्था के तौर पर देखते हैं। 

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Production First Film Phir Bhi Dil Hai Hindustani Silver Jubilee Facts About Movie
कहो ना प्यार है - फोटो : सोशल मीडिया

कहो ना प्यार है से मिली टक्कर 
शाहरुख खान के नाम पर एक बार फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ अपना बजट वसूल लेती लेकिन उसी समय ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज हुई। ऋतिक रोशन और उनकी रोमांटिक फिल्म दर्शकों को पसंद आ गई, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कब्जा जमा लिया। ऐसे में शाहरुख और जूही की फिल्म  ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ के लिए बची हुई उम्मीद भी खत्म हो गई। आखिर में शाहरुख की यह फिल्म फ्लॉप हो गई। 

गाने जरूर हिट हुए 
फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ चाहे नापसंद की गई हो लेकिन इस फिल्म के गाने जरूर पसंद किए गए। आज भी इस फिल्म के कई गाने फेमस हैं। टाइटल सॉन्ग ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ खूब पॉपुलर हुआ, इसे उदित नारायण ने गाया था। वहीं ‘आई एम द बेस्ट’ के अलावा बाकी गानों को भी म्यूजिक लवर्स ने पसंद किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed