फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Movie Jawan release date changed know about srk film details and new date

Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के लिए करना होगा इंतजार! फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

Sat, 18 Feb 2023 03:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 Feb 2023 03:40 PM IST
सार

फिल्म 'पठान' के बाद शाहरुख खान के फैंस 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर, उनका इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Movie Jawan release date changed know about srk film details and new date
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान के फैंस फिल्म 'पठान' के बाद अब उनकी अगली फिल्म 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर, 'जवान' को लेकर जो नई अपडेट सामने आई है, उससे फैंस निराश हो सकते हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म 2 जून को रिलीज नहीं होगी। हालांकि, नई रिलीज डेट का एलान अभी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर अजय देवगन ने दिखाईं भोला की शूटिंग की झलकियां, बचपन से शिव भक्ति में लीन
विज्ञापन


एक फिल्म क्रिटिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह जानकारी साझा की है। उन्होंने 'जवान' का पोस्टर साझा कर लिखा है, 'फिल्म 'जवान' 2 जून 2023 को रिलीज नहीं होगी। फिल्म किसी अन्य तारीख को रिलीज होगी।' इस जानकारी पर शाहरुख खान के फैंस काफी निराशाजनक टिप्पणी कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के लिए नई रिलीज डेट के सुझाव भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोस्ट पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'शायद दशहरा का मौका इस फिल्म की रिलीज के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अरे यार! ऐसा क्या हुआ कि रिलीज डेट बदल दी।' एक यूजर ने लिखा, 'जून में नहीं तो अप्रैल में कर दो रिलीज।' एक यूजर ने लिखा है, 'जब भी ये फिल्म रिलीज होगी, कुछ चमत्कार ही करेगी। एटली पर हमें पूरा भरोसा है।'
Taj Divided By Blood Trailer Launch: सलीम और अनारकली की खूनी दास्तां, जी5 ने जारी किया सीरीज का ट्रेलर

आपको बता दें कि एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ के भी सितारे नजर आएंगे। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति अहम रोल अदा कर रहे हैं। 'जवान' के अलावा शाहरुख खान अपनी एक और फिल्म 'डंकी' को लेकर भी चर्चा में हैं। इन दिनों किंग खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक आज चौथे शनिवार को 'पठान' ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 512.60 करोड़ रुपये हो गया है।
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के लिए करना होगा इंतजार! फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed