फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan is currently not the ambassador of the said shaving cream brand told spokesperson

लीगल नोटिस पर बोले स्पोक्सपर्सन, 'शाहरुख किसी शेविंग क्रीम के ब्रांड एंबेसडर नहीं'

Thu, 03 Aug 2017 08:22 AM IST
amarujala.com- Presentred by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presentred by: कुशमिता राणा Updated Thu, 03 Aug 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan is currently not the ambassador of the said shaving cream brand told spokesperson
शाहरुख खान
शाहरुख खान के मिले लीगल नोटिस पर उनके स्पोक्सपर्सन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि शाहरुख खान का शेविंग क्रीम और उसके ब्रांड से कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया है कि इस क्रीम के साथ उनका समझौता साल 2016 में खत्म हो गया था। 
विज्ञापन


शाहरुख खान के स्पोक्सपर्सन ने कहा, "शाहरुख खान इस ब्रान्ड के एंबेस्डर नहीं हैं। शेविंग क्रीम और शाहरुख खान के बीच हुआ समझौता साल 2016 अप्रैल में खत्म हो चुका है।" इसके साथ ही उनके स्पोक्स पर्सन ने ये भी बताया है कि अभी तक उनके पास कोई नोटिस नहीं आया है। 
विज्ञापन


दरअसल, बताया जा रहा था कि शाहरुख समेत चार लोगों को भी नेटिस भेजा गया है। इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया था कि शाहरुख खान ने एक शेविंग क्रीम का विज्ञापन किया है। इस विज्ञापन में वह यह बता कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि यह देश की नंबर वन क्रीम है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान के स्पोक्स पर्सन ने इस मामले में मिले किसी नोटिस से इंकार किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed