फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shah rukh khan brings baby abram home denies sex determination test

बेटे को घर लाए शाहरुख और गौरी

Wed, 10 Jul 2013 10:31 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 10 Jul 2013 10:31 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan brings baby abram home denies sex determination test

सरोगेसी के जरिए पैदा हुए तीसरे बच्चे अबराम के जन्म और लिंग परीक्षण पर आखिरकार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने मंगलवार को अपनी चुप्पी तोड़ दी।

विज्ञापन


उन्होंने बच्चे का लिंग परीक्षण कराए जाने को सिरे खारिज किया और कहा कि बच्चे का जन्म समय से पहले हो गया था। इस वजह से वे अपनी पत्नी और पूरे परिवार के साथ बच्चे की देखभाल में लगे हुए थे।
विज्ञापन


शाहरुख ने कहा कि वे बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता की वजह से इस मामले में अब तक चुप थे। बहरहाल, अब वह घर आ चुका है और स्वस्थ है।

अभिनेता ने कठिन हालातों में अबराम की देखभाल के लिए डॉ. जतिन शाह और अन्य मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन लोगों ने विकट परिस्थिति में भी उम्मीद नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से शाहरुख द्वारा सरोगेसी के जरिए पैदा हुए बच्चे का जन्म पूर्व लिंग परीक्षण कराने जाने की खबरें आ रही थीं। भारत में जन्म पूर्व लिंग परीक्षण गैरकानूनी है।

अभिनेता ने इस खबर को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है कि बच्चे का जन्म इस अफवाह से बहुत पहले हो गया था। गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख के दो बच्चे आर्यन (16) और सुहाना (13) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed