Hina Khan: शो में चलते-चलते लड़खड़ाईं हिना खान, खुद को संभाला तो फैंस बोले- ‘शेर खान’
Hina Khan Viral Video: हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री एक फैशन शो के दौरान लड़खड़ा जाती हैं। अब उनके फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री हिना खान स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उनके जज्बे और बहादुरी के लिए फैंस उन्हें शेर खान कहकर बुलाते हैं। हिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रैंप वॉक करते हुए वह लड़खड़ा जाती हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने खुद का संभाल लिया। उनके फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।
हिना ने खुद को संभाला
शनिवार को हिना खान ने मुंबई में एक फैशन शो में डिजाइनर कियायो के लिए रैंप वॉक किया। इस दौरान वह अपनी लंबी स्कर्ट के साथ संघर्ष करती नजर आईं। अभिनेत्री रैंप दो बार लड़खड़ा गईं। हालांकि, उन्होंने खुद को शालीनता और संतुलन के साथ संभाला। बिना किसी परेशानी के, वह जल्द ही मुस्कुराती हुई ठीक हो गईं और हर कदम पर आत्मविश्वास से भरकर चलना जारी रखा।
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पूछा फॉलोअर्स बढ़ाने का जुगाड़, लोगों ने बताई निंजा टेक्निक
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
वायरल हो रहे वीडियो में हिना एक लंबी, फ्लोई ब्लैक स्कर्ट के साथ हैंडमेड पूरी आस्तीन वाली जैकेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री ने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया कि वह हर बार लड़खड़ाने पर कितनी खूबसूरती से वापस लौटती हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘उन्होंने इसे शालीनता से संभाला।’ जबकि दूसरे ने लिखा, ‘उन्होंने ज्यादा रिएक्शन नहीं दिया।’ एक अन्य ने उन्हें ‘शेरनी और शेर खान…’ कहा।
यह खबर भी पढ़ें: Gang Movie: फिल्म को बनने में लगे पूरे 10 साल, मजहर खान का सपना थी फिल्म 'गैंग', आर डी बर्मन का आखिरी संगीत
पिछले साल किया ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा
जून 2024 में हिना खान ने स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित होने का खुलासा किया। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "मुझे स्टेज तीन ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। इस चुनौतीपूर्ण बीमारी के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए मजबूत, दृढ़ निश्चयी और पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है। मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हूं।" हिना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज गृह लक्ष्मी में देखा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.