SRK-Ashutosh Gowariker: आशुतोष के बेटे की शादी में शामिल हुए शाहरुख, ब्लैक टक्सिडो में हैंडसम दिखे किंग खान
SRK-Ashutosh Gowariker: आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क ने नियति कनकिया से शादी कर ली है, जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान और विद्या बालन जैसी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।
विस्तार
शाहरुख खान शादी में काले रंग के टक्सिडो ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम दिखाई दिए। इस दौरान किंग खान के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी और सुरक्षाकर्मी भी दिखाई दिए। कहने की जरूरत नहीं कि सुपरस्टार हमेशा की तरह अपनी प्रजेंस से वहां पर मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। इस दौरान आशुतोष गोवारिकर ने शाहरुख खान का गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया।
NEW:-
— SRKian Faizy ( FAN ) (@SrkianFaizy9955) March 3, 2025
SRK in Ashutosh Gwarikar Son Marriage
Dashing As Always#ShahRukhKhan pic.twitter.com/221TXDfs1K
आशुतोष गोवारिकर और शाहरुख खान का रिश्ता बहुत पुराना है। दोनों ने 2004 में फिल्म स्वदेश में साथ काम किया था, जिसे एक कल्ट इंडियन फिल्म के तौर पर जाना जाता है। फिल्म के गाने भी दर्शकों को बेहद पसंद आए थे।
इस बीच, शादी और प्री-वेडिंग सेरेमनी के कई पल वायरल हो रहे हैं। हालांकि, सबसे खास क्लिप वह थी जब लगान के निर्माता आशुतोष गोवारिकर मंच पर चढ़े और अपनी ही फिल्म के चार्टबस्टर ट्रैक ओ मितवा पर डांस किया।
View this post on Instagram
आशुतोष गोवारिकर और निर्माता सुनीता गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर की शादी 2 मार्च को हुई। उन्होंने कनकिया बिल्डर्स के रसेश बाबूभाई कनकिया की बेटी नियति कनकिया से विवाह किया। उनकी शादी का जश्न 28 फरवरी को पारंपरिक हल्दी समारोह के साथ शुरू हुआ था। उसके बाद 1 मार्च को संगीत समारोह हुआ, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।
शादी के बाद जोड़े के परिवारों ने एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। यह एक शानदार आयोजन था, जिसमें शाहरुख, आमिर खान, ऋतिक रोशन, राज ठाकरे, एकनाथ शिंदे, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, अनुपम खेर, चंकी पांडे, सोनाली बेंद्रे, पूजा हेगड़े, रितेश देशमुख-जेनेलिया देशमुख, साजिद खान समेत कई सितारे शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:
Crazxy Box Collection Day 4: लाखों में सिमटी 'क्रेजी' की कमाई, जानिए सोहम शाह की फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन