फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shah rukh khan aka chak de india kabir khan congratulated women hockey team tokyo olympics

शाहरुख खान: महिला हॉकी टीम की जीत से खुश हुए चक दे इंडिया के कोच 'कबीर खान', कहा- गोल्ड जीतकर आना

Mon, 02 Aug 2021 03:41 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 02 Aug 2021 03:41 PM IST
सार

  • शाहरुख खान ने महिला हॉकी टीम को जीत की दी बधाई 
  • शाहरुख ने कहा- गोल्ड जीतकर आना 
  • शाहरुख खान ने महिला हॉकी टीम का बढ़ाया हौसला 

विज्ञापन
shah rukh khan aka chak de india kabir khan congratulated women hockey team tokyo olympics
शाहरुख खान, सोर्ड मारजेन - फोटो : Social Media

विस्तार

आज सुबह भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलांपिक 2021 में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर अपनी सफलता के झंडे गाड़े। महिला हॉकी टीम की शानदार जीत को देखते हुए हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहा है। उनकी इस शानदार जीत का श्रेय लोग टीम इंडिया के कोच सोर्ड मारजेन को दे रहे हैं। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि महिला हॉकी टीम की इस शानदार जीत की तुलना शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से हो रही है। सुबह से ही चक दे इंडिया सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन


शाहरुख खान ने दी बधाई

कई सितारों के बाद फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में कोच कबीर सिंह की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी महिला हॉकी टीम को ट्वीट करके बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। शाहरुख खान ने कोच सोर्ड मारजेन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘हा-हा कोई बात नहीं बस आते वक्त कुछ गोल्ड लेकर आना अपने परिवार के एक अरब सदस्यों के लिए’।
विज्ञापन

 

shah rukh khan aka chak de india kabir khan congratulated women hockey team tokyo olympics
शाहरुख खान, वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Twitter

शाहरुख ने बताया जन्मदिन पर है धनतेरस

इस ट्वीट में शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन 2 नवंबर का जिक्र भी किया। उन्होने आगे लिखा, ‘इस बार धनतेरस भी 2 नवंबर को है’। इस ट्वीट के साथ शाहरुख खान ने लिखा- आपका पूर्व कोच कबीर खान। शाहरुख खान के इस ट्वीट पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।



ये था कोच सोर्ड मारजेन का ट्वीट

महिला हॉकी टीम के कोच सोर्ड मारजेन ने महिला टीम के साथ एक तस्वीर साझा की जिसमें ये सभी अपनी जीत के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी को साझा करते हुए उन्होने लिखा, ‘माफ करना परिवार, मैं बाद में आऊंगा। उनकी इस तस्वीर पर ही शाहरुख सहित कई लोगों ने कमेंट किया और टीम इंडिया को बधाई दी। बता दें कि लोग चक दे इंडिया की तुलना इसलिए कर रहे हैं क्योंकि फिल्म में भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को कुछ इस अंदाज में ही हराया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed