फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana wishes Javed on birthday poses with his ex-wife Honey in family photo

Javed Akhtar Birthday: शबाना आजमी ने जावेद अख्तर को किया बर्थडे विश, हनी ईरानी के साथ शेयर की फोटो

Mon, 17 Jan 2022 06:19 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 17 Jan 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
Shabana wishes Javed on birthday poses with his ex-wife Honey in family photo
शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर सोमवार को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 जनवरी 1945 को जन्मे जावेद अख्तर ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बेहद संघर्ष किया। जब वह मुंबई आये थे तो उनके पास रात गुजारने के लिए छत तक नहीं थी। खुद जावेद अख्तर ने अपने एक साक्षात्कार में बताया था कि वह कभी पेड़ के नीचे या किसी बरामदे में सो जाया करते थे। बेघर और बेरोजगार लोगों के रहने की जगह पर ही रात बिता दिया करते थे। 1969 में उन्हें एक फिल्म में काम मिला और उनकी किस्मत बदली। 70 और 80 के दशक में सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने इंडस्ट्री पर राज किया एवं एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। जिनमें सीता और गीता, दीवार, डॉन, शोले और मिस्टर इंडिया आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


जावेद अख्तर के जन्मदिन पर उनकी पत्नी शबाना आजमी ने एक पारिवारिक तस्वीर साझा की है। इस फैमिली फोटो में जावेद अख्तर की एक्स वाईफ हनी ईरानी भी हैं। शबाना आजमी ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें शबाना, जावेद, हनी और फरहान अख्तर और जोया अख्तर, तन्वी आजमी और शिबानी हैं। फोटो में जावेद अख्तर के बगल में शबाना आजमी खड़ी हैं, और बगल में  हनी ईरानी बैठी हैं। तन्वी, फरहान और शिबानी मुस्कुराते हुए पीछे खड़े हैं। फोटो में शबाना ने नीले रंग की डेनिम के साथ गुलाबी शर्ट पहन रखी है और जावेद ने गहरे रंग की पैंट के साथ हल्के नीले रंग का कुर्ता पहन रखा है। जोया काले रंग की पोशाक में दिख रही हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस  पोस्ट को शेयर करते हुए शबाना आजमी ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे जादू।" इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिव्या दत्ता ने टिप्पणी की, "जन्मदिन मुबारक हो जावेद साहब। यह एक सुंदर फ्रेम है।" शिबानी दांडेकर ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे! लव यू।" सबा अली खान ने कहा, ''हैप्पी बर्थडे जावेद अंकल।'' शिल्पा शिरोडकर ने टिप्पणी की, "जावेद साहब को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed