फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi Reveal That She Has Been Conned In An Online Payment Scam While Ordering Alcohal

जालसाजी: ठगी का शिकार हुईं शबाना आजमी, ऑनलाइन ऑर्डर कर रही थीं शराब

Thu, 24 Jun 2021 04:44 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Jun 2021 04:44 PM IST
सार

  • ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं शबाना आजमी।
  • ऑर्डर कर रही थीं शराब।
  • अभिनेत्री ने ट्वीट कर साझा की जानकारी।

विज्ञापन
Shabana Azmi Reveal That She Has Been Conned In An Online Payment Scam While Ordering Alcohal
शबाना आजमी

विस्तार

अब लोगों को ठगने के लिए बदमाश तमाम तरह के तरीके अपनाते हैं। ऑनलाइन, साइबर ठगी ये शब्द तो जैसे अब आम हो चुके हैं। लोगों को लगातार ऑनलाइन ठगों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन हर बार ठग नए तरीके अपना लेते हैं। अब खबर आ रही है कि मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ऑनलाइन पेमेंट करने के दौरान फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। ट्वीट कर उन्होंने अपने साथ हुए जालसाजी की जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज अभिनेत्री ने ऑनलाइन शराब ऑर्डर की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने लिविंग लिक्विड्ज को पहले ही पेमेंट कर दी थी। भुगतान करने के बाद भी उनके द्वारा ऑर्डर डिलीवर नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने मेरी कॉल्स उठाना भी बंद कर दी।' शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में खाता संख्या और अन्य जानकारी भी लिखा है।

Shabana Azmi Reveal That She Has Been Conned In An Online Payment Scam While Ordering Alcohal
शबाना आजमी

शबाना आजमी के ट्वीट कई यूजर्स ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'मैडम गूगल पर प्रदर्शित नंबर फेक है।' अन्य एक यूजर ने लिखा, 'मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और जागरुकता फैलाएं।' अन्य एक ने लिखा, 'क्या यह लिकर स्कैम है जो मुंबई में चल रहा है। मैं ऐसे तीन मामलों को जानता हूं। जिसमें एक को 42 हजार रुपये का चूना लगा था।'
 

Shabana Azmi Reveal That She Has Been Conned In An Online Payment Scam While Ordering Alcohal
काली खुही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शबाना आजमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स की हॉरर फिल्म काली कुही में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ संजीता शेख, सत्यदीप मिश्रा, रिवा अरोड़ा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed