फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shaakuntalam Actress Samantha Ruth Prabhu On Divorce With Naga Chaitanya Says Do Not Want To Forget Anything

Samantha Ruth Prabhu: नागा संग तलाक के सवाल पर सामंथा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कुछ नहीं भूलना चाहती

Tue, 11 Apr 2023 10:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Apr 2023 10:40 AM IST
सार

सामंथा ने तलाक के बाद अब अपनी जिंदगी में धीरे-धीरे आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा ने नागा संग अपने अलगाव पर बात की।

विज्ञापन
Shaakuntalam Actress Samantha Ruth Prabhu On Divorce With Naga Chaitanya Says Do Not Want To Forget Anything
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। सामंथा कि जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही है। नागा चैतन्य से उनका तलाक हो चुका है। अक्तूबर 2021 में दोनों से तलाक का एलान कर सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद सामंथा मायोसाइटिस बीमारी का शिकार हुईं। हालांकि, धीरे-धीरे अब उनकी जिंदगी सामान्य हो रही है। इस बीच वह नागा चैतन्य के साथ अपने खराब रिश्ते पर बात करती नजर आईं।

विज्ञापन

बोलीं- कुछ नहीं भूलना चाहती
सामंथा ने तलाक के बाद अब अपनी जिंदगी में धीरे-धीरे आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा ने नागा संग अपने तलाक को लेकर कहा कि यह ऐसा कुछ नहीं है, जिसे वे कभी भूलना चाहेंगी। बातचीत के दौरान सामंथा से पूछा गया था कि क्या उनकी लाइफ में ऐसा कुछ है जिसे वह भूलना चाहेंगी? इस पर सबसे पहले एक्ट्रेस ने पूछा कि क्या सवाल उनके रिश्ते पर फोकस्ड है? इसके बाद उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब देने से वह मुश्किल में पड़ सकती हैं। लेकिन उन्होंने जवाब दिया और बोलीं, 'मैं कुछ भी भूलना नहीं चाहती, क्योंकि हर चीज ने मुझे लाइफ में कुछ सिखाया है, इसलिए मैं भूलना नहीं चाहूंगी।'
Varun Dhawan: 'जी सिने अवॉर्ड्स 2023' को होस्ट करने के लिए वरुण ने चुकाई थी मोटी रकम, खुलासे से रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाव को बताया कड़वा अनुभव
सामंथा ने नागा चैतन्य के साथ अपने तलाक पर बात की और कहा कि उनका परिवार फिल्म 'पुष्पा' में उनके 'ऊ अंटावा' आइटम नंबर करने के सख्त खिलाफ था। करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 7’ में भी सामंथा ने खुलासा किया था कि उनका सैपरेशन वास्तव में बेहद कड़वा अनुभव रहा।
Salman Khan: सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, इस बार कॉलर ने तारीख भी बताई

विज्ञापन

इन प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सामांथा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शाकुंतलम’ की रिलीज के लिए तैयार है। इन दिनों एक्ट्रेस इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सामांथा 'सिटाडेल' सीरीज के इंडियन एडेप्टेशन में भी नजर आएंगी। इसमें वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं।
KKBKKJ: सलमान खान ने किया पलक के रिलेशनशिप स्टेट्स का खुलासा, आखिर कौन है वो मिस्ट्री बॉय?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed