फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Series mastram Actor anshuman Jha will tie the knot to Sierra Winters in October 1

Anshuman Jha Wedding: 'लव सेक्स और धोखा' फेम अंशुमन झा मंगेतर सिएरा संग इस दिन करेंगे शादी, एक्टर ने दी डिटेल

Wed, 10 Aug 2022 12:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 10 Aug 2022 12:59 PM IST
सार

अभिनेता अंशुमन झा अपनी मंगेतर सिएरा विंटर्स के साथ अपने रिश्ते के एक कदम आगे लेकर जा रहे हैं। दोनों शादी के लिए पूरी तरह तैयार है। 

विज्ञापन
Series mastram Actor anshuman Jha will tie the knot to Sierra Winters in October 1
अंशुमन झा और सिएरा विंटर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' और वेब सीरीज 'मस्तराम' से चर्चा में आए अभिनेता अंशुमन झा ने लॉकडाउन के दिनों में अपनी गर्लफ्रेंड सिएरा विंटर्स से सगाई की थी और अब वह सिएरा के साथ अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। जी हां, अंशुमन झा और सिएरा विंटर्स शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों इसी साल शादी करेंगे। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने किया है। अंशुमन और सिएरा इस साल 1 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। 

विज्ञापन

अभिनेता ने कहा कि एक अक्तूबर को वह और सिएरा शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी अमेरिका में होगी। लेकिन वह इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी करेंगे। साल 2023 के मार्च महीने में दोनों का पारंपरिक तरीके से हिंदू विवाह होगा। अभिनेता ने ये भी कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी मां मुझे दुआएं दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंशुमन झा ने अपने और सिएरा विंटर्स के रिश्ते को हमेशा सीक्रेट बनाकर रखा था और उनकी शादी भी प्राइवेट होगी। इसकी वजह भी उन्होंने बताई है। उन्होंने कहा कि सिएरा हमेशा से इंडियन वेडिंग चाहती थीं और मेरी मां की भी यही इच्छा थी। यह दोनों जगह काफी प्राइवेट होगा क्योंकि हम दोनों इसी चीज में विश्वास करते हैं। 

विज्ञापन

अभिनेता के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत महज 13 साल की उम्र में कर दी थी। वह सबसे पहले पृथ्वी थिएटर से जुड़े थे। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई प्ले में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया। अंशुमन ने हिंदी सिनेमा में एकता कपूर और दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से डेब्यू किया था। वह वेब सीरीज 'मस्तराम' में भी दिखे थे। वहीं, अब वह फिल्म 'हरि ओम' की शूटिंग शुरू करेंगे। अंशुमन बतौर निर्देशक भी अपनी शुरुआत कर चुके हैं। वह अर्जुन माथुर, तनिष्ठा चटर्जी और रसिका दुगल अभिनीत एक्शन फिल्म 'लकड़बग्घा' का इंतजार कर रहे हैं, जिसका निर्देशन अंशुमन झा ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed