ब्लाउज वाले दृश्य पर सेंसर को सख्त एतराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्य बदलते रहते हैं। नतीजा यह कि कभी तो वह कुछ बातों पर सख्त हो जाता है और कभी नर्म। कुछ समय पहले तक यही सेंसर बोर्ड गालियों को फिल्मों में जगह दे रहा था।
लेकिन अचानक उसका रवैया बदल गया है और इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है रानी मुखर्जी की नई फिल्म ‘मर्दानी’ को। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के निर्माता से कहा है कि वह इसके टीवी पर दिखाए जा रहे ट्रेलर पर खुद कैंची चलाए और ‘हरा***’ जैसे शब्द को काट दे।
नहीं मंजूर है ऐसी भाषा
सूत्रों का कहना है कि बोर्ड ने सख्ती से निर्माता से कहा है कि ट्रेलर घर घर में देखा जाता है और ऐसी भाषा नहीं चलने वाली। इसके अलावा बोर्ड ने प्रोमो के एक सीन को हटाने का भी आदेश दिया है, इसमें एक व्यक्ति को एक महिला से रेप का प्रयास करते हुए उसका ब्लाउज उतारते दिखाया गया है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग सेंसर के इस नए रवैये से हैरान हैं क्योंकि कुछ समय पहले तक गाली-गलौच से भरी फिल्मों को ए श्रेणी के प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे।
आ रही है कड़ी आपत्ति
जबकि अचानक ऐसे शब्दों पर अब कड़ी आपत्ति हो रही है। जानकारों का कहना है कि यह आने वाले दिनों के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री हमेशा से सेंसर के बार-बार बदलते मानदंडों से परेशान रही है। उल्लेखनीय है कि रानी इस फिल्म में क्राइम ब्रांच की एक अफसर बनी हैं, जो मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह का खात्मा करती है।