{"_id":"d592d76cf400fe78cd87aeda68af416e","slug":"sencor-board-unhappy-with-kiss-of-alia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसर बोर्ड को अच्छा नहीं लगा आलिया का किस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेंसर बोर्ड को अच्छा नहीं लगा आलिया का किस
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 24 May 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंसर बोर्ड को आलिया भट्ट का चुंबन अच्छा नहीं लगा। लेकिन आलिया भट्ट का यह किस आपको अच्छा लग सकता है।
विज्ञापन
हिंदी फ़िल्मी जगत के कई लोगों का मानना है कि नई सरकार के आने के बाद फिल्मों में कई चीज़ें बदल जाएंगी.
बोर्ड ने आलिया भट्ट और वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘ ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया की शादी’ के प्रोमो पर उंगली उठाई है।
सेंसर बोर्ड निर्माताओं से चाहता है कि फिल्म के ट्रेलर से आलिया और वरुण के चुंबन सीन को निकाल दिया जाए।
ख़बरों के मुताबिक़ बोर्ड का कहना है कि इस सीन को दूर से दिखा सकते हैं पर ज़ूम करके नहीं।
ये फिल्म करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स ने बनाई है. करण की टीम का कहना है कि इससे पहले बनी उनकी दो फिल्मों ‘हंसी तो फँसी’ और ‘2 स्टेट्स’ के प्रोमो में भी चुंबन दृश्यों का इस्तेमाल था तो अब क्या समस्या हो गई। फ़िलहाल धर्मा प्रोडक्शन को हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के चुंबन सीन को फिल्म के ट्रेलर से काटना पड़ेगा।