हीरोइनों के क्लीवेज से परेशान हैं सेंसर बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमेश रेशमिया की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'द एक्सपोज' में क्लीवेज की चर्चाएं हैं। इस फिल्म के एक सीन में एक लड़की को कुछ उसी अंदाज में छिनी हुई साड़ी में दिखाया गया उसी अंदाज में 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में मंदाकिनी अंग प्रदर्शन कर चुकी हैं। अब इस सीन पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति है।
सनी लियोनी के क्लीवेज
रागिनी एमएमएस 2 में सनी लियोनी के क्लीवेज की खूब चर्चा रही है। सेंसर बोर्ड चाहता था कि वह दृश्य जिसमें सनी लियोनी के क्लीवेज को बोल्ड तरीके से दिखाया जा रहा है उन्हें पूरी तरह से हटा दिया जाए। सेंसर बोर्ड की इस मामले में ज्यादा नहीं चली। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ दृश्य तो काटे लेकिन क्लीवेज के दृश्य पूरी तरह से नहीं हटे।
भट्ट कैंप का प्रदर्शन
फिल्मों में बोल्ड तरीके से क्लीवेज दिखाने का सिलसिला भट्ट कैंप की फिल्मों में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। मर्डर से लेकर राज सीरिज और जिस्म और जिस्म 2 में क्लीवेज की खूब नुमाईश हुई है। सनी लियोनी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जिस्म 2 में क्लीवेज बोल्ड अंदाज में दिखाए गए।
पुरानी फिल्मों में भी क्लीवेज
पुरानी फिल्मों में नायिकाओं के एक्सपोजर और क्लीवेज प्रदर्शन की बात जब-जब आती है तब-तब राजकपूर की फिल्में याद की जाती हैं। सत्यम शिवम सुंदरम, राम तेरी गंगा मैली और बॉबी जैसी फिल्में इसकी बड़ी उदाहरण हैं।
राजकपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' तो आपको याद ही होगी। इसमें नायिका मंदाकिनी ने पारदर्शी साड़ी में झरने में नहाने का दृश्य किया था।
बॉबी बनी बड़ी फिल्म
एक्ट्रेस के क्लीवेज प्रदर्शन के मामले में राज कपूर निर्देशित फिल्म बॉबी एक बड़ी फिल्म कही जा सकती है। इसके पहले किसी भी नायिका ने इस तरह से शरीर की नुमाइश नहीं की थी जिस तरह बॉबी फिल्म में डिंपल कपाड़िया को दिखाया गया।
पूनम पांडेय रहीं हैँ अव्वल
क्लीवेज प्रदर्शन के मामले में पूनम पांडेय अव्वल रहीं हैं। पूनम की एक ही फिल्म नशा रिलीज हुई और उन्होंने जबर्दस्त क्लीवेज प्रदर्शन किया है। यह फिल्म तो औसत सफल रही लेकिन पूनम की बोल्डनेस की चर्चा खूब हुई।