Akshay Kumar: अक्षय के सामने कपिल शर्मा की मां ने खोली बेटे की पोल, मजेदार किस्सा सुन नहीं रोक पाएंगे हंसी
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचने वाले हैं। अक्षय के साथ कपिल की मां जनक रानी भी नजर आएंगी। इस एपिसोड में अक्षय और कपिल की मां उनके बचपन के किस्से साझा करती नजर आएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी इंडस्ट्री का सबसे लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा शो' आज घर-घर में लोगों के बीच अपनी पहचान बना चुका है। बॉलीवुड के कई सितारें इस मंच पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आते हैं। इस शो में जो भी मेहमान आता है वह बिना ठहाके लगाए यहां से वापस नहीं जाता। हाल ही में, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचने वाले हैं। अक्षय के साथ कपिल की मां जनक रानी भी नजर आएंगी। इस एपिसोड में अक्षय और कपिल की मां उनके बचपन के किस्से साझा करती नजर आएंगी।
हाल ही में, कपिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके शो के आगामी एपिसोड का प्रोमो नजर आ रहा है। इस वीडियो में अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा की मां से उनके बचपन को लेकर सवाल किया कि उन्होंने कभी कपिल से बचपन में रिश्तेदारों के सामने उन्हें हंसाने की बात की है। इसका जवाब देते हुए कपिल की मां ने कहा कि कपिल बचपन में बहुत शरारती नहीं था। इस पर अक्षय हैरान रह गए और उन्होंने कहा कि अगर वह शैतान नहीं है तो इसका मतलब इस दुनिया में कोई भी शरारती नहीं है।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)
">http://
कपिल की मां ने आगे बताया, 'बचपन में वह रात में लोगों के घर के सामने पुड़िया रख देते थे। अगले दिन पड़ोसी जब देखते कि किसी ने पुड़िया रखी है, तो बहुत गुस्सा करते थे। पड़ोसी कहते थे कि पता नहीं कौन जादू-टोना करके पुड़िया रख कर गया है। उन्होंने कहा कि मुझे तो पता होता था कि यह काम मेरे बेटे ने किया है और मुझे इस पर बहुत गुस्सा आता था।' यह सुनकर अक्षय जोर से हंसने लगते हैं।
Isha Ambani: जुड़वा बच्चों आदिया और कृष्णा संग स्पॉट हुईं ईशा अंबानी, सिंपल लुक से जीता फैंस का दिल
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म के पहले दिन के आंकड़े बहुत ही कम हैं। मूवी ने फर्स्ट डे सिर्फ सात करोड़ कमाए। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी।