{"_id":"5ff8cdd2-48da-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"see-thick-sonakshi-salman-said-let-s-work-in-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटी सोनाक्षी को देख सलमान बोले, चलो फिल्म में काम करो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोटी सोनाक्षी को देख सलमान बोले, चलो फिल्म में काम करो
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Dec 2012 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों में आने से पहले इवेंट मैनजमेंट और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में व्यस्त थीं। लैक्मे के एक फैशन वीक में सलमान ने पहली बार सोनाक्षी सिन्हा से बात की। सलमान ने सोनाक्षी से पूछा कि इस काम के लिए तुम्हें कितने रूपए मिलेंगे। सोनाक्षी का जवाब था कि कुछ घंटे के तीन सौ रूपए। सलमान बोले इतने में तो तुम मुझे अच्छा डिनर भी नहीं करा सकती। तो फिर क्या फायदा ऐसा काम करने का।
विज्ञापन
एक टीवी चैनल में दिए गए इंटरव्यू में सोनाक्षी और सलमान ने इस घटना का जिक्र किया। सलमान ने कहा कि सोनाक्षी का फिगर ऐसा नहीं था कि उन्हें फिल्मों में रोल दिया जा सके लेकिन मैं यह भी जानता था कि वर्कआउट से शरीर को तराशा जा सकता है। सलमान ने सोनाक्षी से कहा कि यह सब छोडों, चलो फिल्मों में काम करो। यह सोनाक्षी के लिए फिल्मों में काम करने का मौखिक ऑफर था, और सोनाक्षी इस बारे में सपने में भी नहीं सोच रहीं थीं। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा सलमान के बताए जिम में वर्कआउट के लिए गईं।
विज्ञापन
सलमान कहते हैं कि उन्होंने सोनाक्षी से तो फिल्मों में काम करने के लिए कह दिया था पर अभी तक उनके पापा शत्रुघन सिन्हा से इस बारे में बात नहीं की थी। मैं इस बात को लेकर घबरा भी रहा था कि कहीं वह फिल्म के लिए मना न कर दें। सलमान बताते हैँ कि शत्रुघन सिन्हा न सिर्फ इस प्रस्ताव पर खुश हुए बल्कि उन्हें इस बात का भी संतोष हुआ कि उनकी बेटी का करियर सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ शुरू होगा। इस तरह से सोनाक्षी सिन्हा की फिल्मी पारी शुरू हुई। इसे सोनाक्षी कि अच्छी किस्मत ही कहेंगे कि 'दबंग' के बाद उन्होंने जितनी फिल्में साइन कि उसमें 'जोकर' को छोड़कर सभी सुपरहिट साबित हुईं।
विज्ञापन