आ गया पीके का दूसरा पोस्टर, रेडियो गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार हिरानी की चर्चित पीके का दूसरा पोस्टर जारी हो गया है। पहले पोस्टर ने खूब धूम मचाई थी। पीके के इस दूसरे पोस्टर में आमिर खान पूरे कपड़े में हैं।
वह बैंड बाजा के साथ हैं। उनके बाजे पर भैरों सिंह बैंड लिखा हुआ है। हालांकि जैसी उम्मीद थी वैसा नहीं हुआ। पोस्टर पूरी तरह से सादगी भरा है।
पहले पोस्टर में हुआ विवाद
इसके पहले जारी हुए पीके के पहले पोस्टर में खूब विवाद हुआ था। इस पोस्टर में आमिर खान पूरी तरह से न्यूड थे। बस वह सामने रेडियो पकड़े हुए थे।
इस पोस्टर के आने के बाद आमिर खान ने एक ट्वीट भी भोजपुरी भाषा में किया है। उन्होंने लिखा "इ देखा हमार दूसरा पोस्टर बा इमा ट्रांजिस्टर भी नहीं है"