{"_id":"5d5268228ebc3e6cee20c676","slug":"section-375-trailer-out-richa-chadha-and-akshaye-khanna-starrer-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सेक्शन 375' का ट्रेलर रिलीज, अंजलि ढूंढ रही है इंसाफ, क्या हिरल गांधी बनेगी उसका सहारा?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सेक्शन 375' का ट्रेलर रिलीज, अंजलि ढूंढ रही है इंसाफ, क्या हिरल गांधी बनेगी उसका सहारा?
Tue, 13 Aug 2019 04:37 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 13 Aug 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
सेक्शन 375
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की अपकमिंग फिल्म 'सेक्शन 375' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में भारतीय दंड संहिता की धारा 375 को लेकर कोर्ट ड्रामा देखने को मिल रहा है। बता दें भारतीय दंड संहिता की धारा 375 में रेप से जुड़े नियम-कानूनों का जिक्र है।
विज्ञापन
फिल्म के ट्रेलर को ऋचा चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। यह ट्रेलर ऋचा और अक्षय खन्ना के साथ शुरू होता है, जो अपने अपने क्लाइंट के साथ कोर्ट में मौजूद होते हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना मशहूर क्रिमिनल लॉयर तरुण सलुजा भी भूमिका में हैं वहीं उनके सामने हैं पब्लिक प्रोसेक्यूटर हिरल। दोनों की एक्टिंग जबरदस्त है।
विज्ञापन
इसी बीच क्रिमिनल लॉयर तरुण सलुजा तर्क देते हैं कि रेप के आरोपी को भी इसका संवैधानिक अधिकार है कि उन्हें अच्छा लीगल डिफेंस मिले। इसके बाद ये केस रेप से पटलकर महिलाओं द्वारा उसके गलत इस्तेमाल तक पहुंच जाता है। तमाम दलीलों, गवाहों और सबूतों को मद्देनजर रखते हुए कोर्ट क्या फैसला सुनाती है, यही फिल्म की कहानी है।
विज्ञापन
ट्रेलर रिलीज से पहले ऋचा चड्ढा ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- अंजलि ढूंढ रही है एक इंसाफ की उम्मीद। क्या हिरल गांधी बनेगी उसका सहारा?
Anjali dhund rahi hai ek insaaf ki umeed. Kya Hiral Gandhi banegi uska sahara?#Section375 trailer out tomorrow. #AkshayeKhanna @RichaChadha and @RahulBhatActor #AjayBahl @KumarMangat @AbhishekPathakk @PanoramaMovies #SCIPL@AChowksey @anandpandit63 @apmpictures pic.twitter.com/4lPYBzRux8
— meera chopra (@MeerraChopra) August 12, 2019
अजय बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राहुल भट और मीरा चोपड़ा भी हैं। भूषण कुमार, किशन कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
देखिए यह शानदार ट्रेलर...