{"_id":"6e173d80f5b43badfd9eadcb36cc308e","slug":"secret-of-sherlin-chopra-will-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"और खुल गया शर्लिन चोपड़ा का रहस्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
और खुल गया शर्लिन चोपड़ा का रहस्य
अमर उजाला,मुंबई
Updated Tue, 21 Jan 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्लिन चोपड़ा का रहस्य खुल गया है। इस रहस्य में कामसूत्र के साथ बैडगर्ल भी चस्पा है।
विज्ञापन
शर्लिन चोपड़ा भले ही बोल्ड मॉडल और ऐक्टर हैं, लेकिन फिल्म ‘कामसूत्र 3डी’ को लेकर वह क्यों विवाद खड़ा कर रही हैं, यह राज खुल गया है। असल में शर्लिग सिंगर भी हैं और इन दिनों अपना नया एलबम लेकर आई हैं ‘बैड गर्ल’।
खास बात यह है कि उनकी न्यूड तस्वीरें प्रकाशित करने वाली पत्रिका ‘प्लेबॉय’ के मीडिया हाउस से ही यह एलबम आ रहा है। शर्लिन जगह जगह घूम कर एलबम को प्रमोट करने में लगी हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अब यह सबको समझ आ गया है कि ‘कामसूत्र 3डी’ के प्रमोशन में उनके न पहुंचने और डायरेक्टर रूपेश पॉल से ट्विटर पर झगड़ा करने के पीछे क्या रहस्य है।
हमेशा विवादों को हवा देने वाली शर्लिन का कहना है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या बातें करते हैं। वह कहती हैं, ‘लोगों को कहने दें, लोगों का काम है कहना।’
विज्ञापन
वाकई अगर शर्लिन को लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है तो हम जल्द ही देखेंगे कि उनका रूपेश पॉल के साथ झगड़ा खत्म हो गया है और वह ‘कामसूत्र 3डी’ के प्रमोशन के लिए भागदौड़ कर रही हैं।