फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Screen game in bollywood: UTV tries to attack on Rustom for mohenjo daro

'रुस्तम' का खत्मा चाहता है यूटीवी!

Thu, 07 Apr 2016 12:42 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 07 Apr 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
Screen game in bollywood: UTV tries to attack on Rustom for mohenjo daro
अगर सब कुछ यूटीवी की योजना के अनुसार चला तो 12 अगस्त को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रुस्तम के सामने सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों का संकट खड़ा होने का तैयार। कारण यह कि यूटीवी इस साल अपनी चार महत्वपूर्ण फिल्मों के लिए सिंगल स्क्रीन थियटर मालिकों पर एक साथ अनुबंध करने का दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन


यूटीवी की ही रितिक रोशन स्टारर मोहनजोदड़ो 12 अगस्त को अक्षय की फिल्म के मुकाबले रिलीज होनी है। सिंगल स्क्रीन थियेटर मालिकों के साथ यूटीवी के अनुबंध की वजह से अक्षय को ये स्क्रीन नहीं मिलेंगे। जिसका सीधा नतीजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ेगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अक्षय उन भाग्यशाली सितारों में हैं जिनकी फिल्में मल्टीप्लेक्सों और एकल थियेटरों के दर्शकों द्वारा आम तौर पर समान रूप से पसंद की जाती रही हैं। ऐसे में अगर यूटीवी द्वारा सिंगल स्क्रीन थियेटरों पर पहले से कब्जा होने के बाद अक्षय को निश्चित रूप से एक हफ्ते तक ये हॉल नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि आज सिनेमा का टिकट खिड़की व्यवसाय अधितकम तीन दिनों (शुक्र-शनि-रवि) तक सिमट कर रह गया है। इस साल 15 अगस्त सोमवार को पड़ रह है। ऐसे में अक्षय और रितिक की फिल्मों को जोरदार कलेक्शन के लिए चार-चार दिन मिलेंगे। जो सिंगल स्क्रीन के अभाव में अक्षय के लिए पीड़ा का सबब बन सकते हैं।

बागी, मोहनजोदड़ो और दंगल की भी डील

Screen game in bollywood: UTV tries to attack on Rustom for mohenjo daro
सूत्रों की मानें तो यूटीवी सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरो के साथ शुक्रवार को रिलीज होने जा रही हॉलीवुड फिल्म जंगल बुक के साथ अपनी बागी, मोहनजोदड़ो और दंगल की भी डील कर रहा है। बागी अप्रैल के अंत तक रिलीज होगी जबकि दंगल दिसंबर में आएगी।

बताया जाता है कि स्टूडियो ने इन फिल्मों के लिए सिंगलस्क्रीन मालिकों के सामने शर्त रखी कि जब भी ये रिलीज होंगी, उन्हें अपने यहां लगानी पड़ेंगी और कम से कम एक सप्ताह तक चलानी होंगी।

ज्यादातर सिंगल थियेटरों ने स्टूडियो की यह बात मान ली है क्योंकि उन्हें साथ चार ऐसी फिल्में मिल रही हैं जिनके सफल होने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि बागी और दंगल को लेकर सिंगल स्क्रीन वालों को कोई समस्या नहीं थी लेकिन अक्षय की फिल्म की वजह से मोहनजोदड़ो को लेकर वह थोड़ी हिचकिचाहट में थे। लेकिन अब चार फिल्मों की एक साथ डील होते ही यह साफ है कि रुस्तम के लिए सिंगल स्क्रीन के दरवाजे बंद हो जाएंगे।

एक बार पहले भी हुई थी टक्कर

Screen game in bollywood: UTV tries to attack on Rustom for mohenjo daro
सिंगल स्क्रीन की लड़ाई यूटीवी को पहले भी लड़नी पड़ी है जब उसकी चेन्नई ऐक्सप्रेस और एकता कपूर की 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में टक्कर हुई थी। तब बाजी यूटीवी के हाथ थी।

मगर पिछली बार यूटीवी को हैदर की रिलीज के वक्त फॉक्स स्टार से मात खानी पड़ी थी। तब फॉक्स की बैंग बैंग के पास सिंगल थियेटर थे। हालांकि बैंग बैंग बड़ा कमाल नहीं दिखा सकती थी और हैदर को अच्छी समीक्षाएं मिली थीं। इसका फायदा आने वाले हफ्तों में हैदर को मिला था।

इस बार यूटीवी अपनी रितिक स्टारर को अक्षय कुमार की फिल्म के विरुद्ध साफ तौर पर फायदे की स्थिति में रखना चाहता है। देखना होगा कि क्या अक्षय की फिल्म के निर्माता सिंगल थियेटर न मिलने की वजह से रिलीज की तारीख आगे बढ़ाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed