अर्जुन रामपाल का तलाक, होगा शुद्घि का मुहूर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से ऋतिक रोशन-सुजैन के अलगाव और तलाक के मामले में ऐक्टर अर्जुन रामपाल का नाम आया तब से उनकी निजी जिंदगी भी गॉसिप के गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड में सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले इस जोड़े के जीवन में उथलपुथल मची हुई है।
इस चर्चा को हवा देने वाला ताजा मामला है बीते हफ्ते प्रिटी जिंटा द्वारा दी गई एक पार्टी का। लंबे समय तक लोगों और खबरों से दूर रहने वाली प्रिटी ने रविवार को अपने घर पर प्रोड्यूसर मधु मंतेना और फैशन डिजाइनर मसाबा (नीना गुप्ता-विवियन रिचर्ड्स की बेटी) की सगाई की पार्टी दी। ये दोनों 10 मार्च को शादी करने जा रहे हैं।
पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची थीं। परंतु पार्टियों में हमेशा पति अर्जुन रामपाल के साथ पहुंचने वाली पूर्व सुपरमॉडल मेहर रामपाल अकेली आईं। प्रिटी और मेहर बरसों पुरानी मित्र हैं। मेहर के साथ कार में उनकी एक महिला मित्र थीं।
लेकिन खास बात यह थी कि मीडिया के लोगों को देखकर मेहर ने अपना चेहरा छुपा लिया। अब चर्चा यही है कि अर्जुन के साथ उनके न आने की कोई वहज हो सकती है, लेकिन चेहरा छुपाने की क्या वजह रही होगी? बताया यह भी जा रहा है कि अर्जुन और मेहर की शादीशुदा जिंदगी में अब तलाक की नौबत आ गई है।
आखिर किस मुहूर्त में निकलेगा 'शुद्धि' का मूहूर्त
करन जौहर की महत्वाकांक्षी फिल्म शुद्धि का मुहूर्त नहीं निकल पा रहा है। जबकि दो साल से मीडिया में इसकी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा था कि अब सब कुछ तय हो चुका है और सलमान खान तथा जैकलीन फर्नांडिज इस फिल्म में तय हैं।
अतः जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है। परंतु सूत्र खबर लाए हैं कि करन सलमान के अपोजिट एकदम नई हीरोइन चाहते हैं। ऐसे में एक बार फिर से यह फिल्म आगे बढ़ गई है। उधर, सलमान ने बजरंगी भाईजान की शूटिंग खत्म करने के बाद एक अन्य फिल्म सुल्तान की शूटिंग करने का फैसला किया है।
उधर करन के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि शुद्धि की शूटिंग जुलाई-अगस्त तक भी शुरू होने की संभावना नहीं दिख रही है क्योंकि फिल्म के लिए नए सिरे से हीरोइन की तलाश शुरू हो गई है।
बताया जाता है कि करन चाहते थे कि सलमान शुद्धि के लिए अपने अकेले दृश्यों की शूटिंग शुरू कर दें, परंतु सुल्तान की शूटिंग की सलमान की योजना के कारण यह भी संभव नहीं दिख रहा है।