फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saurabh shukla partially bald look in i am 24

'आई एम 24' में दिखेगा सौरभ शुक्ला का गंजापन

Fri, 03 Aug 2012 02:58 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2012 02:58 PM IST
विज्ञापन
saurabh shukla partially bald look in i am 24
फिल्म निर्माता सौरभ शुक्ला का कहना है कि 'आई एम 24' एक गंजे लेखक की कहानी है जिसे इंटरनेट के जरिए एक महिला से प्यार हो जाता है और उसके बाद दोनों की मुलाकात होती है।
विज्ञापन


सौरभ ने कहा कि इसे लिखना आसान था क्योंकि यह उनकी जिंदगी के अनुभव पर आधारित है। दिल्ली में रंगमंच से जुड़ने के दौरान सौरभ की पत्र-व्यवहार के जरिए एक दोस्त बनी थी। एक बार इस फ्रेंड ने दिल्ली आने के बाद उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की और उन्हें गंजा देखकर काफी हैरान हो गई।
विज्ञापन


सौरभ ने कहा, "मैं काफी कम उम्र में गंजा हो गया था और मेरी एक मित्र थी जिसने मुझे कभी नहीं देखा था। इस फिल्म की प्रस्तावना मेरी जिंदगी से काफी मिलती है। अगर इसके सकारात्मक पक्ष की बात करूं तो मुझे मेरे अनुभव से लिखने के लिए काफी कुछ मिला।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में रजत कपूर, रनवीर शौरी, नेहा धूपिया और मंजरी फड़नीस हैं। यह कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसे एक गंजे लेखक से मिलने के बाद पता चलता है कि वह वैसा नहीं जैसा उसने सोचा था। 'आई एम 24' 31 अगस्त को प्रदर्शित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed