{"_id":"c7096058-c6a8-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"satyagraha-trailer-to-launch-with-yeh-jawaani-hai-deewani","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ये जवानी है दीवानी' के साथ 'सत्याग्रह' भी!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ये जवानी है दीवानी' के साथ 'सत्याग्रह' भी!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 27 May 2013 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 मई को रिलीज हो रही फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के साथ इस साल की एक और बड़ी फिल्म 'सत्याग्रह' की पहली झलक देखने को मिलेगी। 23 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म का पहला ट्रेलर इस फिल्म के साथ जारी होगा।
विज्ञापन
प्रकाश झा की चर्चित फिल्म सत्याग्रह इस शुक्रवार से चर्चाओं में आ जाएगी। इस फिल्म का पहला ट्रेलर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के साथ रिलीज होगा।
विज्ञापन
'ये जवानी है दीवानी' फिल्म 31 मई को रिलीज होगी। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन ने मुख्य भूमिका निभायी है।
उधर प्रकाश झा की फिल्म अन्ना आंदोलन पर आधारित है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, मनोज बाजपेई और करीना कपूर की मुख्य भूमिका है।
पहले यह फिल्म आजादी के दिन यानीकि 15 अगस्त पर रिलीज हो रही थी। बाद में इसे एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया था। अब यह फिल्म 23 अगस्त को रिलीज होगी।