{"_id":"8f5c253581202ed54130dd2d140eef91","slug":"satyagraha-crosses-50-crore-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश झा की सबसे बड़ी फिल्म क्यों बनी 'सत्याग्रह'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रकाश झा की सबसे बड़ी फिल्म क्यों बनी 'सत्याग्रह'
टीम डिजिटल
Updated Fri, 06 Sep 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश निर्देशित फिल्म 'सत्याग्रह' कमाई के मामले में 50 करोड़ का आंकड़ा छू गई है। नई बात ये है कि यह फिल्म प्रकाश झा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
प्रकाश झा, 'गंगाजल', 'राजनीति', 'आरक्षण' और 'चक्रव्यूह' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह सभी फिल्में बड़ी स्टारकॉस्ट से सजी थी। बावजूद इसके ये फिल्में बहुत बड़ी हिट नहीं बन पाई हैं।
विज्ञापन
प्रकाश झा की नई फिल्म 'सत्याग्रह' उनके कैरियर की सबसे बडी फिल्म बनकर उभरी है। यह फिल्म अब तक 50 करोड़ रूपए कमा चुकी है। हालांकि फिल्म की लागत भी इतनी ही थी।
विज्ञापन
इस तरह से देखें तो सत्याग्रह अभी नो प्रॉप्रिट और नो लॉस पर चल रही है। अब आगे फिल्म जो भी व्यवसाय करती है वह फिल्म के मुनाफे में जुड़ेगा। इसके अलावा फिल्म ने कई ब्रांड का प्रमोशन करके भी फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है।
फिल्म के चलने के पीछे कई वजह मानी जा रही हैं। सबसे बड़ी वजह फिल्म की टाइमिंग की है। यह फिल्म ऐसे समय पर आई है जब देश में भ्रष्टाचार को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। दूसरी वजह मल्टीप्लेक्सों में उसी शुक्रवार और कोई बड़ी फिल्म न रिलीज होना है।
इसके अलावा फिल्म के चलने की एक वजह राजनीतिक भी है। राजनीतिक पार्टियों या विचारधारा में थोड़ी बहुत भी दिलचस्पी रखने वाले लोग यह देखना चाहते थे कि यह फिल्म अन्ना आंदोलन से कितनी प्रेरित है।