फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satish Kaushik: Nephew Nishant lit fire to Satish Kaushik, prayer meeting will be organized in Mumbai on Satu

Satish Kaushik : भतीजे निशांत ने दी सतीश कौशिक को मुखाग्नि, शनिवार को मुंबई में होगा प्रार्थना सभा का आयोजन

Thu, 09 Mar 2023 10:53 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 09 Mar 2023 10:53 PM IST
सार

लेखक, निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को यहां सूरज के अस्ताचल जाने के बाद पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। दिल्ली में हृदयाघात से न बचे सके सतीश 66 साल के थे और पोस्टमार्टम के बाद जब उनका पार्थिव शरीर यहां मुंबई पहुंचा तो लोग उनकी अर्थी को कंधा देते हुए फूट फूट कर रो पड़े

विज्ञापन
Satish Kaushik: Nephew Nishant lit fire to Satish Kaushik, prayer meeting will be organized in Mumbai on Satu
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

लेखक, निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को यहां सूरज के अस्ताचल जाने के बाद पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। दिल्ली में हृदयाघात से न बचे सके सतीश 66 साल के थे और पोस्टमार्टम के बाद जब उनका पार्थिव शरीर यहां मुंबई पहुंचा तो लोग उनकी अर्थी को कंधा देते हुए फूट फूट कर रो पड़े। शाम करीब पौने सात बजे उनकी शव यात्रा प्रारंभ हुई और यारी रोड वर्सोवा स्थित शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। भतीजे निशांत कौशिक ने मुखाग्नि दी। यहीं पर बताया गया कि सतीश कौशिक की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन 11 मार्च को किया जाएगा।

विज्ञापन

 

Satish Kaushik: Nephew Nishant lit fire to Satish Kaushik, prayer meeting will be organized in Mumbai on Satu
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

सतीश कौशिक के निधन की खबर सुबह जैसे ही मुंबई को पता लगी, उनके आवास पर सितारों का आना जाना शुरू हो गया। सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए सलमान खान, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, राज बब्बर, नादिरा बब्बर, आर्य बब्बर, अनूप सोनी, श्याम कौशल, अनु मलिक, अलका याग्निक, तन्वी आजमी, सैयामी खेर, अनुपम खेर, राकेश रोशन, इंद्र कुमार, ईशान खट्टर, मुकेश छाबड़ा, डेविड धवन, राकेश बेदी, सतीश शाह, इंद्र कुमार, गोविंद नामदेव, राकेश बेदी, मधुर भंडारकर, सुभाष घई, सिकंदर खेर, धीरज कुमार, सुरेश बेरी, अनीस बज्मी, रूमी जाफरी रवि किशन, अशोक पंडित, आनंद एल राय, संजय कपूर, यशपाल शर्मा आदि पहुंचते ही रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Satish Kaushik: Nephew Nishant lit fire to Satish Kaushik, prayer meeting will be organized in Mumbai on Satu
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को कंधा लगाया तो पूरा माहौल बहुत गमगीन हो गया। अनुपम खेर के भी आंसू छलक ही आए। अनुपम खेर के साथ सतीश कौशिक का बहुत ही आत्मीय संबंध था, वह सुबह से ही सतीश कौशिक के आवास पर कई बार आए। सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर पहले मुंबई तीन बजे ही पहुंचने वाला था, लेकिन उनका पार्थिव शरीर शाम को 6.45 बजे पहुंचा। सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर पहुंचने के कुछ देर पहले सलमान खान, अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर आए। उन्होंने दुख की इस घड़ी में सतीश कौशिक के परिवार वालों को सांत्वना दी।
 

विज्ञापन

Satish Kaushik: Nephew Nishant lit fire to Satish Kaushik, prayer meeting will be organized in Mumbai on Satu
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अनुपम खेर की ही तरह सतीश कौशिक और अनिल कपूर के बीच भी बहुत ही आत्मीय संबंध रहे हैं लिहाजा सबकी निगाहें अनिल कपूर को ढूंढती रहीं। बताया गया कि अनिल कपूर कहीं विदेश में शूटिंग कर रहे हैं, इसलिए नहीं पहुंच पाए। सतीश कौशिक की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन 11 मार्च शनिवार को किया जाएगा। सतीश कौशिक के परिजनों, रिश्तेदारों और फैंस के अलावा उनके पास पास रहने वालों को भी सतीश कौशिक के निधन से गहरा सदमा लगा है। सतीश कौशिक के घर के पास ही एक गार्डन है, जहां पर सतीश कौशिक सुबह शाम घूमने जाया करते थे। शाम को पूरे गार्डन में सन्नाटा छाया रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed