फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   satish kaushik had discussed the idea for tere naam 2 with KKBKKJ actor Salman Khan

Salman Khan: 'तेरे नाम' के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम करने वाले थे सतीश कौशिक, सलमान खान से किया था ये वादा

Wed, 19 Apr 2023 09:17 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 19 Apr 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
satish kaushik had discussed the idea for tere naam 2 with KKBKKJ actor Salman Khan
सलमान खान और सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपकमिंग मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में बिजी हैं। फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी सहित कई जाने-माने स्टार्स हैं। सलमान ने हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी हिट मूवी 'तेरे नाम' को याद किया। इसी के साथ उन्होंने 'तेरे नाम' के सीक्वल और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक को लेकर एक खुलासा किया।

विज्ञापन

हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए सलमान ने खुलासा किया कि 20 साल पहले सतीश कौशिक ने फिल्म के लिए सिर्फ एक लाइन के आइडिया पर डिसकशन किया था और सलमान ने तब सोचा था कि यह एक सुपर आइडिया है। सलमान ने ये भी जिक्र किया कि कौशिक के निधन से पहले भी उनके साथ उनके संबंध बहुत अच्छे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

satish kaushik had discussed the idea for tere naam 2 with KKBKKJ actor Salman Khan
सलमान खान - फोटो : social media

सलमान ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने 'तेरे नाम' के लिए एक प्लॉट पर चर्चा की थी और 20 साल बाद कहानी में क्या हुआ होगा। उन्होंने सतीश कौशिक के साथ प्लॉट शेयर किया था और 'मिस्टर इंडिया' स्टार ने सलमान से वादा किया था कि वह जल्द ही स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर देंगे। सलमान ने कहा कि वह भविष्य में किसी समय 'तेरे नाम' के सीक्वल की योजना बनाने पर विचार करेंगे।

विज्ञापन

बातचीत करते हुए सलमान खान ने बताया कि 20 साल पहले 'तेरे नाम' के लिए सतीश कौशिक उनके पास सिर्फ एक लाइन का आइडिया लेकर आए थे। तब सलमान ने सोचा था कि ये एक सुपर आइडिया है। उस फिल्म में सलमान के अपोजिट भूमिका चावला थीं, जो उनकी 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म में भी हैं। फिल्म में अभिनेत्री वेंकटेश की वाइफ का किरदार निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत नहीं, इस क्रिकेटर ने उर्वशी रौतेला को बताया सबसे सेक्सी अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed