फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satish Kaushik Death Anupam Kher reveals he keep forgetting actor died picked up phone to call him viral video

दोस्ती जिंदाबाद: सतीश का 'जाना' ही भूल गए अनुपम खेर, फोन उठाकर कॉल लगाया और बोले...

Sat, 11 Mar 2023 01:16 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 11 Mar 2023 01:16 AM IST
सार

सतीश कौशिक की अचानक मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। खासकर उनके अजीज दोस्त अनुपम खेर उन्हें याद करके बार-बार भावुक हो जाते हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके अपनी दोस्ती का जिक्र किया। 

विज्ञापन
Satish Kaushik Death Anupam Kher reveals he keep forgetting actor died picked up phone to call him viral video
अनुपम खेर-सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके अचानक चले जाने से हर कोई सदमे में है, लेकिन उनके बेहद करीबी दोस्त अनुपम खेर अपनी भावनाओं पर काबू ही नहीं रख पा रहे हैं। वह सतीश को याद करके बार-बार भावुक हो जाते हैं और उनके किस्से सुनाने लगते हैं। कश्मीर फाइल्स फेम अनुपम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने सतीश और अपनी दोस्ती के सफरनामे का जिक्र किया। यह वीडियो ही नहीं, बल्कि उसका कैप्शन भी आपकी आंखों में आंसू ला देगा। 

विज्ञापन


अनुपम खेर ने सतीश को लिखा खत
मीडिया से टेलीग्राम पर बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने अपने दोस्त के जाने से हुए नुकसान को एक वीडियो के माध्यम से बयां किया। उन्होंने कहा, 'यह मुझे तिल-तिल करके मार रहा है, क्योंकि मेरी 45 साल की दोस्ती थी, जो बहुत गहरी थी। इसे आप एक आदत कह सकते हैं, जो हो ही जाती है। एक ऐसी आदत, जो आप छोड़ना नहीं चाहते हैं।' इसके बाद अनुपम खेर की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने रोते हुए कहा कि अब भी यकीन नहीं हो रहा कि मेरा सबसे अच्छा दोस्त सतीश मुझे छोड़कर चला गया। 
विज्ञापन

Shehnaaz Gill : 'बिल्ली बिल्ली' गाने पर शाहनाज ने दिखाई कातिलाना अदाएं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन उठाया और लगा दिया कॉल
अनुपम खेर ने वीडियो में बताया कि हम दोनों अक्सर एक साथ ही खाना खाते थे। मैंने आज भी फोन उठाया और उसे खाने पर बुलाने के लिए फोन लगा दिया। मैं भूल ही गया कि मेरा दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहा। इसके बाद मैंने सोचा कि मुझे आगे बढ़ने की जरूरत है। मुझे ऐसे काम करने हैं, जिससे मेरे दोस्त को खुशी हो।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)



एनएसडी में हुई थी दोस्ती
अनुपम खेर ने बताया कि वह और सतीश नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के जमाने से दोस्त थे। दोनों ने इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि सतीश को गर्व और जलन दोनों महसूस कराने के लिए मैं काम पर लौटना चाहता हूं। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए इससे निपटना आसान नहीं है, लेकिन मेरे यह जरूरी है कि मैं ऐसे काम करूं, जिससे उसे खुशी मिले।'
Hunter Teaser: हंटर का टीजर हुआ रिलीज, इस दिन से वेब सीरीज में दिखेगा सुनील शेट्टी का एक्शन अवतार
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed